बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार को 61 लाख रुपये स्वीकृत

Estimated read time 1 min read





ओखलकांडा में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मार्ग पर स्थित पुल का जल्द होगा पुनर्निर्माण: कैड़ा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास स्थित बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुल के लोहे में जंग लगने के कारण इसकी स्थिति कमजोर हो गई थी, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग भीमताल विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा से की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 61 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुल का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल के दुरुस्त होने से ग्रामीणों को भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

इससे पूर्व मंत्री कैड़ा ने स्यूड़ा, बड़ेत, भनपोखा, पतलोट और खनस्यूं समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

पुल के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार जताया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours