Archives
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: धामी
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायरदृखेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर-अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावतदृखेतीखान मोटर मार्ग (एसएच-64) के अंतर्गत सुयालखर्क-पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में हेलीपैड निर्माण ₹187 लाख, विकासखंड [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता (फूड फेस्ट) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति एवं सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली तथा फूड फेस्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना [more…]
शिमला बाईपास चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
देहरादून। शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने समय एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। आज आईएसबीटी चौकी को सूचना मिली कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
7, 8, 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन शिविर में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सभी तरह के लैब टैस्ट, सभी प्रोसीजर एवम् 3 दिन की दवाईयां निःशुल्क मिलेंगी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा [more…]
खनन चुगान में नैनीताल जिला बना रिकॉर्डधारी, गौला-नन्धौर-कोसी में टूटा कई वर्षों का आंकड़ा
भीमताल। जिले में खनन राजस्व, नदियों में खनन वाहनों की आवाजाही और उपखनिज चुगान के मामले में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। गौला, नन्धौर एवं कोसी नदियों में इस वर्ष जिला प्रशासन के प्रयास बेहद सफल रहे हैं, जिसकी पुष्टि बीते पांच वर्षों के आंकड़े स्वयं कर रहे हैं।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नीतिगत खनन चुगान प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से शुरू किए जाने का ही परिणाम है कि जिले को यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 से 31 [more…]
आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व एफएल-2 अनुज्ञापनों की जांच
भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफएल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांडों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांडों के नमूने विधिवत रूप से संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।आबकारी विभाग द्वारा यह सम्पूर्ण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के [more…]
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा, 7 फरवरी को विकास भवन में बैठक
भीमताल। उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम की अध्यक्षता में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम एवं अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह समीक्षा विकास खण्ड भीमताल के अंतर्गत की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि शनिवार, 7 फरवरी को विकास भवन सभागार में प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित होगी, जिसमें अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अद्यतन एवं पूर्ण सूचनाओं [more…]
महिला जननांग विकृति पर शून्य सहिष्णुता व पॉक्सो अधिनियम को लेकर आशा–आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला
भीमताल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता के अंतरराष्ट्रीय दिवस तथा पॉक्सो अधिनियम के उपलक्ष्य में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सचिव ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य महिला जननांग विकृति जैसे हानिकारक अभ्यास को समाप्त करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। महिला जननांग विकृति में [more…]
मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
भीमताल विकास भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना भीमताल । मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीमताल विकास भवन में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी सरकार बताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जी राम जी योजना लाकर मनरेगा योजना को खत्म करके मजदूरों के रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रही है। छिमवाल ने कहा कि मनरेगा योजना के बंद होने से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाएगा। साथ ही विकास कार्य [more…]
