Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 70वां स्थापना दिवस

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी के 70वें स्थापना दिवस पर आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संसारी माता प्रांगण़ में गोर्खा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी मे झंडारोहण किया। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1 मार्च 1957 को संस्थापक स्व. तुलबीर थापा द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी की स्थापना की गई थी। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने बताया की 8 मार्च को सत्यनारायण कथा और उसके बाद अर्जुन क्षेत्री और राजेश मल्ल द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान उत्तम सिंह थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में हिमालयन फाउंडेशन की बैठक होली, रामलीला मंच डाँठ रंग और सुरों से हुआ सराबोर

भीमताल। रामलीला मंच डाँठ में हिमालयन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बैठक होली कार्यक्रम में नगरवासी सुरों और रंगों की फुहार में झूम उठे। पारंपरिक होली गायन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने “स्वागतम-स्वागतम्” और “रंग बरसे भीगे चूनर वाली” सहित कई पारंपरिक एवं लोकप्रिय होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ढोलक और हारमोनियम की मधुर संगत पर गूंजते सुरों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। इस अवसर पर सतीश टम्टा, संजय सुयाल, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट, मोहित श्रीवास्तव, रवि गिरी और शरद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलिया गांव में गूंजी खड़ी होली, पंचायत घर में उमड़ा जनसैलाब

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक होली गायन के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल होलीमय हो गया। रंग, अबीर और लोकसुरों की गूंज के बीच खड़ी होली ने ग्रामीण संस्कृति की समृद्ध परंपरा का अहसास कराया।पुरुषों ने खड़ी होली का गायन करते हुए नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति को अपनाने और सामाजिक बुराइयों का त्याग करने की अपील की। कार्यक्रम में “सुदामा जी को देख कर राम हंसे”, “ब्रज मंडल देश देखो रसिया”, “अबीर उड़ता गुलाल उड़ता” और “सीता बन में अकेली कैसे रही” [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

समाज की प्रगति और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास आवश्यक: चौहान

देहरादून। आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर दो दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल (नवाचार महोत्सव) का समापन सत्र भी आयोजित किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल झील की सफाई व सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग सक्रिय

भीमताल । सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद-मिट्टी निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्राचार के बाद विभाग ने की जा रही कार्यवाही की जानकारी बृजवासी को उपलब्ध कराई है।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि झील से मिट्टी, गाद एवं सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रित की गई हैं। दर प्राप्त होने के उपरांत प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति एवं धन आवंटन के लिए उच्च [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रानीपोखरी में निर्माणाधीन मकान में मिले शव की गुत्थी सुलझी

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पैसों के लेने-देन को लेकर हुए झगड़े में मजदूर ने मिस्त्री के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंदकर वह फरार हो गया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 फरवरी 26 को थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने उसे जौलीग्रान्ट हास्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन विभाग के SDO के साथ मारपीट मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकासनगर। बाड़वाला यमुना पुल पर वन विभाग के एसडीओ के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 27 फरवरी 26 की सायं समय करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा: कानून व्यवस्था पर सख्ती, रानीबाग में आईटी हब को गति

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ट्रैप कैमरे व सोलर फेंसिंग के निर्देश वनाग्नि पर कड़ा रुख, रेंजवार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के आदेश विकास कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी—“समयबद्ध और समन्वित हों कार्य” भीमताल , 28 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार, हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूर्ण किए जाएं। मानव-वन्यजीव संघर्ष पर आधुनिक तकनीक का सहारा मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीर बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्रीन वॉकाथॉन को आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भीमताल , 28 फरवरी। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ‘ग्रीन वॉकाथॉन’ दौड़ में प्रतिभाग किया तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन जहां शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं मानसिक सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देते [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सड़क पर डाली निर्माण सामग्री सीज, 10 हजार का चालान

रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्थित टैक्सियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश भीमताल , 28 फरवरी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार प्रातः हल्द्वानी भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समीप सड़क पर डाली गई भवन निर्माण सामग्री (रेता) को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। मौके पर ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध 10 हजार रुपये का चालान भी कराया गया।आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क मार्ग पर भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया [more…]