Archives
इस साल नहीं होगी श्री नंदा देवी राजजात
गोपेश्वर। इस वर्ष अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात 2026 को स्थगित करते हुए 2027 के लिए प्रस्तावित किया गया है। अब बसंत पंचमी को राजजात का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आज कर्णप्रयाग में अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित श्रीनंदा देवी राजजात समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि इस साल मलमास होने के कारण यात्रा सितंबर के अंत में समाप्त होने, यात्रा समाप्ति पर बुग्यालों में बर्फ होने, पड़ावों पर ढांचागत सुविधा के कार्य नहीं होने और प्रशासन के पुनर्विचार पत्र पर यह निर्णय लिया गया है। बैठक [more…]
बड़कोट पुलिस ने 710 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा
बड़कोट। थाना बड़कोट पुलिस ने शनिवार रात को दोबाटा के पास अल्टो कार से चरस की तस्करी करते दो तस्करों हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद निवासी ग्राम मठृ, पुरोला और प्रदीप राणा पुत्र उपेन्द्र निवासी ग्राम कुंशाला, बड़कोट को 710 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 65 फार्मासिस्ट, देखें सूची
देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट (भेषज) के 65 रिक्त पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 19 अक्टूबर 2024 को चिकित्सा शिक्षा उत्तराखण्ड विभागान्तर्गत राजकीय मेडिकज कॉलेज में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विज्ञापन जारी किया था। बोर्ड द्वारा 06 अक्टूबर, 2025 से 08 अक्टूबर 2025 तक को रिक्तियों की संख्या के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। बोर्ड ने अभिलेख सत्यापन के बाद अंतिम रुप से अनर्ह अभ्यर्थियों की सूची जारी करते [more…]
जब लोग सो रहे थे तब धारी एसडीएम ने सीज की अवैध जेसीबी
धारी एसडीएम ने सुंदरखाल में रात 12 बजे की जेसीबी सीज भीमताल(नैनीताल)। धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने शुक्रवार की रात 12 बजे मुक्तेश्वर क्षेत्र के सुंदरखाल में पहुंचकर अवैध रूप से चलाई जा रही जेसीबी मशीन को सीज करने की कार्रवाई की। एसडीएम की कार्रवाई से अवैध रूप से जेसीबी चलाने वालों पर हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि सुंदरखाल क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से जेसीबी चलाने की शिकायत लोगों की गई थी। एसडीएम ने कहा शुक्रवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर बिना अनुमति के जेसीबी [more…]
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT चीफ काठगोदाम पहुंचे, क्राइम सीन का किया निरीक्षण
सभी दस्तावेज और साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश परिवार की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से पुलिस गार्द की जाएगी तैनात काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए गठित SIT चीफ IG STF नीलेश आनन्द भरणे मय टीम के आज काठगोदाम पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया। इस दौरान FSSL टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। SIT द्वारा प्रकरण से संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। IG नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चैकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में इस [more…]
MDDA की बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों के बाद, वर्ष 2026 में भी उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। एमडीडीए का स्पष्ट उद्देश्य प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करना, भूमि माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों को अवैध प्लॉटिंग के नाम पर ठगे जाने से बचाना है। प्राधिकरण द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद [more…]
ओखलढुंगा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर, 56 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल। विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा में शनिवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रौशिल में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र नेगी ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं की [more…]
जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, जनता का पैसा लौटाने के आदेश
भीमताल । निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता से लिया गया एक-एक पैसा वापस कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ बिमल रावत को कार्यालय तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मंडलायुक्त प्रशासनिक अमले के साथ सतलोक कॉलोनी, फेज-6, रणवीर गार्डन के [more…]
बबियाड़ में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव संपन्न, विधायक कैड़ा ने किया समापन
भीमताल। धारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बबियाड़ के टपूवा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से आयोजन स्थल सांस्कृतिक रंगों में सराबोर रहा।समापन अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तरायणी जैसे पारंपरिक पर्व हमारी लोकसंस्कृति और पहचान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को [more…]
