Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गरमपानी में पीड़िता से मिलीं विधायक सरिता आर्या, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

भीमताल । क्षेत्र में सामने आए कथित जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के मामले को लेकर मंगलवार को विधायक सरिता आर्या पीड़ित महिला के आवास पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उस पर जबरन मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर धमकाने और प्रताड़ित करने की बात भी सामने आई है। पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में एक और मर्डर

9 फरवरी से लापता था मृतक, आज चिड़ियापुर के जंगल में मिला शव एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य अभी भी फरार देहरादून। नशे में धुत तीन युवकों ने अपने दोस्त की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाश को चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। मृतक 9 फरवरी से लापता था और बसंत विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य भी फरार हैं। संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार ने 11 फरवरी 2026 को थाने पर सूचना दी कि उनका पुत्र दिगंबर धीमान(28) 09 फरवरी को घर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में PPE प्रस्तावों की समीक्षा, SHG आधारित आजीविका सृजन को मिलेगी गति

भीमताल। विकास भवन, भीमताल में सोमवार को ग्रामोत्थान/REAP द्वारा NRLM के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित आजीविका सृजन हेतु प्रस्तावित निजी भागीदारी उद्यम (PPE) के मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय ने की।बैठक में APD-DRDA चंदा फर्त्याल, लीड बैंक मैनेजर, DPM-ग्रामोत्थान, AM सेल्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। समिति के समक्ष PPE मॉडल के अंतर्गत कार्य करने के इच्छुक पांच उद्यमियों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए।प्रस्तावों में मशरूम उत्पादन से संबंधित Gramse Agrotech Pvt. Ltd., Indian Mountain Foods [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्राइवेट अस्पतालों पर तीखा हमला, कसाईखाने की तरह हो रहा इलाज: मनोज शर्मा

भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने हल्द्वानी स्थित चंदन अस्पताल से जुड़े प्रकरण पर कड़ा बयान जारी करते हुए निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि संबंधित अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार की शिकायतें सामने आ रही हैं और अभद्र स्टाफ के कारण लोगों में रोष है। शर्मा ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी के अधिकांश निजी अस्पताल “लूट का अड्डा” बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायिक मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुंभ मेला की तैयारियां हुई तेज, मेलाधिकारी उतरी ग्राउंड जीरो पर

अधिकारियों को इन क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं, पुलों और घाटों के सुदृढीकरण के दिए निर्देश श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना हमारी प्रतिबद्धता: मेलाधिकारी हरिद्वार। हरिद्वार में अगने वर्ष आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। मेला क्षेत्र में प्रस्तावित आधारभूत संरचनाओं और सुविधाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को जुटा दिया गया है। मेलाधिकारी सोनिका स्वयं लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा और निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे और कार्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैंण में

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 09 मार्च से 13 मार्च तक विधान सभा भवन, गैरसैंण में होगा। मंगलवार को प्रमुख सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग धनंजय चतुर्वेदी ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जेईई मेन 2026 में एलेन देहरादून के छात्रों का दबदबा

देहरादून। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 – सेशन 1 (जनवरी) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें एलेन करियर इंस्टीट्यूट, देहरादून के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के 14 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 27 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। जेईई मेन भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई सहित अन्य केंद्रीय एवं राज्य समर्थित संस्थानों में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने हरिद्वार में चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर समाधान के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित मुख्य सेवक की चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच बैठकर सीधे संवाद किया और स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा का एकीकरण’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ

श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित शैक्षणिक क्रियाकलाप केंद्र में एमएमटीटीसी के तत्वावधान में “पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा का एकीकरण” विषय पर छह दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 95 से अधिक शिक्षक और शोधार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली के प्रो. आरएल नारायण सिन्हा यूजीसी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. आरएल नारायणा सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वैश्विक ज्ञान-विमर्श की आधारशिला है। ऐसे पाठ्यक्रम [more…]