Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का सवाल, जनहित से भटका निर्णय: मनोज शर्मा

भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उत्तराखंड सरकार के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाते हुए इसे जनहित के बजाय राजनीतिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार का कार्यकाल कुछ ही महीनों का शेष रह गया है, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार का औचित्य समझ से परे है।मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही लगभग 99 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में नए मंत्रियों पर होने वाला अतिरिक्त वित्तीय व्यय प्रदेश पर और आर्थिक भार डालेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अग्निवीरों से मिले रक्षामंत्री, बोले- भारतीय सेना में आपका स्वागत है

भीमताल, 21 मार्च। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षामंत्री ने सभी चयनित अग्निवीरों से कहा कि भारत मां की रक्षा के लिए आगे आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बताया गया कि ये सभी चयनित अग्निवीर यूथ फाउंडेशन में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन राष्ट्रीय डेंटल कमीशन के शीर्ष बोर्ड में नियुक्त

देहरादून/नई दिल्ली। देश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में गठित राष्ट्रीय डेंटल कमीशन (NDC) में रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन को डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड में होल पूर्ण कालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत सरकार डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप, पारदर्शी और गुणवत्ता-आधारित बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है, और इस परिवर्तन के केंद्र में अब डॉ. ऐरन जैसे अनुभवी, दूरदर्शी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में कार खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत

नैनीताल। भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट आज सुबह 8.30 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया है। आज नैनीताल आपदा कंट्रोल रूम से प्रातः 8.40 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही नैनीताल एसडीआरएफ पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में कुल चार लोग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में आज भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश भीमताल : उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। जनसभा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देवनगर में एक हफ्ते से अंधेरा, भागवत कथा के बीच ग्रामीणों का धरना

भीमताल : धारी ब्लॉक के देवनगर ग्राम सभा के बड़े हिस्से में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की बड़ी आबादी बीते सात दिनों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अधिशासी अभियंता से संपर्क करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।इस बीच देवनगर में ज्येष्ठ प्रमुख धारी नंदाबल्लभ बृजवासी के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बेमौसमी बारिश से तबाही, किसानों को ‘बाजार मूल्य’ पर मुआवजा देने की मांग

भीमताल: बेमौसमी बारिश, अंधड़ और तूफान से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़े मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले दिनों हुई बारिश और तूफान से गेहूं, जौ और मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें खेतों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

युवा मोर्चा की बैठक में रैली की तैयारियों पर मंथन, राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर बनी रणनीति

भीमताल: भारतीय जनता पार्टी, भीमताल युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा की विशेष उपस्थिति रही। जिला महामंत्री बनने के बाद उनका भीमताल में यह पहला आगमन था, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान जिला मंत्री शिप्रा जोशी का भी स्वागत किया गया।बैठक में संगठन को और अधिक [more…]