Archives
नैनीताल में 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन
‘आपातकाल के 50 वर्ष’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार, राज्य स्तर के लिए 10 का होगा चयन भीमताल । 23 फरवरी। जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से प्रातः 11 बजे से डीएसबी परिसर स्थित सेमिनार हॉल में होगा।उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल डोल्वी तेवतिया ने बताया कि इस वर्ष युवा संसद [more…]
होली–रमजान से पहले खाद्य विभाग सख्त, खताड़ी में एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापा
होली–रमजान से पहले खाद्य विभाग सख्त, खताड़ी में एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापाखजूर का नमूना जांच को भेजा, तीन दुकानों को लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश भीमताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक फुटकर एवं डिस्ट्रीब्यूटर स्तर के फल, मिठाई, खजला, सेवई एवं खजूर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने, स्टॉक का समुचित विवरण रखने तथा कालातीत [more…]
पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर तवाघाट हाईवे पर घाट क्षेत्र में रविवार देर शाम एक कार लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार पति-पत्नी की की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने दोनों शवों को खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कल रविवार शाम को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि घाट क्षेत्र में मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक महिंद्रा एसयूवी 300 अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना प्राप्त होते ही पिथौरागढ़ पोस्ट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में [more…]
मुख्ममंत्री धामी ने संस्कृत के छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केन्द्र एवं ई-संस्कृत संभाषण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ और उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के त्रैमासिक पत्र संस्कृत वार्ता का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान ऊँचे पर्वतों और ऐतिहासिक मंदिरों से ही नहीं, बल्कि ज्ञान और आस्था की भाषा देववाणी संस्कृत से भी है। वेदों से लेकर उपनिषदों तक, रामायण से लेकर महाभारत तक, आयुर्वेद से लेकर [more…]
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिसके लिए होंगे सभी जरूरी प्रबंध मेले की तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए सख्त निर्देश हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च [more…]
सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो.नितिका कौशल को ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार’
देहरादून। उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण। रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नितिका कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार– 2026’ से सम्मानित किया गया। शनिवार को Institute for Social Reforms and Higher Education Charitable Trust (ISRHE) द्वारा उज्जवल भवन आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने “Outstanding Contribution in Medical Education” श्रेणी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया, जो मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली, समर्पित और दूरदर्शी योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है। उल्लेखनीय है कि प्रो. कौशल ने अपने नेतृत्व [more…]
राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी: CDS अनिल चौहान
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का भव्य स्वागत हुआ। शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनरल चौहान ने यहां ने ‘सामरिक सोच एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर ऐतिहासिक सम्बोधन दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की भव्य उपस्थिति में शनिवार 21 फरवरी का दिन गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐतिहासिक दिवस के रूप में दर्ज [more…]
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना (SASCI) 2025-26 के अंतर्गत राज्य को ₹105.11 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। साथ ही अप्रैल से पूर्व लागू किए गए सुधारों के लिए ₹20 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इस प्रकार कुल ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड को प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में परिवहन क्षेत्र में लागू की जा रही तकनीक आधारित सुधारात्मक नीतियों का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा [more…]
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को अभूतपूर्व रिकॉर्ड के साथ सम्पन्न हो गया है। इस अभियान के दौरान 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि प्रशासन खुद लोगों के [more…]
मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
हरिद्वार सहित अन्य नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को जुटाने की जमीनी कवायद तेज भीड़ प्रबंधन के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बनाया जाएगा दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया मेलाधिकारी ने लालजीवाला क्षेत्र, भीमगोड़ा बैराज आदि क्षेत्रों में भी मेले को लेकर की जाने वाले व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर की पड़ताल हरिद्वार। आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कुम्भ मेले [more…]
