Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन विभाग का बाबू साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा। विजिलेंस की टीम ने आज वन विभाग के बाबू को साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई कि वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में लिपिक के पद पर तैनात नवीन नौटियाल लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण, नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।विजिलेस ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद आज लिपिक नवीन नौटियाल साढ़े 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंटकर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

कुमाऊँ से गढ़वाल तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई परियोजनाओं पर जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने दिल्ली से मेरठ के बीच [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैस, ईंधन और जरुरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं, पैनिक न करें: मुख्य सचिव

चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एवं कमर्शियल गैस की उपलब्धता, अस्पतालों, शैक्षिक संस्थानों एवं उद्योगों की आवश्यकताएं, आगामी चारधाम यात्रा के दौरान संभावित बढ़ती मांग, उर्वरकों की स्थिति, पीएनजी पाइपलाइन विस्तार, सीएनजी आपूर्ति, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर नियंत्रण, अफवाह प्रबंधन तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जनमानस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला बड़ा बूस्ट

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन पूर्व विधायकों, एक पूर्व मेयर और एक पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस का हाथ थामने वालों में रुद्रपुर से दो बार के विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से दो बार के विधायक नारायण पाल, घनसाली से बीजेपी विधायक रहे भीम लाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गौयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और भीमताल से चर्चित चेहरा लखन सिंह के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की प्रदेश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों और योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “योग एवं आयुर्वेदिक पर्सपेक्टिव ऑफ न्यूट्रिशन फॉर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के समाधान में योग और आयुर्वेद की भूमिका को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना रहा। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में यूकॉस्ट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🚧 बदहाल सड़क के विरोध में कांग्रेस नेता का एकाकी धरना, 25 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

भीमताल, 27 मार्च। भीमताल ब्लॉक के अलचोना-ताड़ा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सड़क पर ही एकाकी सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द सुधार की मांग की है।धरना स्थल से संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा में व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं और भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अलचोना से ताड़ा तक पूरी सड़क “मौत की खाई” में तब्दील हो चुकी है और वर्षों से इसकी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🎉 भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, विकास को गति देने का भरोसा

भीमताल, 27 मार्च । उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार अपनी भीमताल विधानसभा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुए स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।अमृतपुर, भीमताल बाजार, खुटानी, चाफी, मटियाल, पदमपुरी और धारी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

⛽ जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें: डीएम

भीमताल , 27 मार्च । जनपद नैनीताल में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस, पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में ईंधन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🏥 सीएचसी में 15 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के निर्देश | विकास खंड में भी 6 अनुपस्थित

भीमताल, 27 मार्च। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को भीमताल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं मरीज बनकर उपचार व्यवस्था की हकीकत परखी, जिससे अस्पताल की वास्तविक स्थिति सामने आ सकी।पंजीका के अवलोकन में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि मरीजों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🚧 मानसून से पहले पूरी हों परियोजनाएं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

भीमताल , 27 मार्च । जनपद नैनीताल में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य आक्रामकता और तेज गति से किए जाएं, ताकि मानसून से पूर्व उन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय और बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए। गैस [more…]