Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में MDDA की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून। देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट, बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

देहरादून। विधानसभा क्षेत्र-18 धर्मपुर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-1, बीएलए-2, बीएलओ, पार्षदों और सुपरवाइजरों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए फील्ड स्तर पर हर कार्मिक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹1344 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹ 1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 63.62 लाख,  जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹ 6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹ 2.00 करोड़ स्वीकृत किये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने चार अत्याधुनिक एम्बुलेंस को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से  एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी के सुमित बृजवासी ने शैक्षणिक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया

10 हजार विद्यार्थियों के बीच प्रतिभा का दिखाया दम, क्षेत्र में खुशी की लहर भीमताल, 17 मई। विकासखंड धारी के ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी के पुत्र सुमित बृजवासी ने “शिक्षा की ओर अभियान” के तहत आयोजित प्रतियोगितात्मक शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में करीब 200 स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन AMGR Foundation द्वारा किया गया। सुमित बृजवासी वर्तमान में कक्षा-6 के छात्र हैं और Vendy Senior Secondary School, गौलापार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिना पंजीकरण चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त

हल्द्वानी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, दो होम स्टे बिना वैध पंजीकरण संचालित मिले भीमताल, 17 मई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को प्रशासन ने हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित होम स्टे इकाइयों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने परगना हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होम स्टे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में संचालित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का निरीक्षण किया गया। जांच में आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सात माह में 96% राजस्व मामलों का निस्तारण, जनता को बड़ी राहत

डीएम के निर्देश पर चला सघन अभियान, 3554 में से 3421 प्रकरणों का समाधान भीमताल, 17 मई। जनपद में राजस्व विवादों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन द्वारा चलाया गया विशेष अभियान प्रभावी साबित हुआ है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सात माह के भीतर बड़ी संख्या में लंबित मामलों का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई है।राजस्व विभाग की ओर से 14 अक्टूबर 2025 से 16 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 3554 राजस्व प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 3421 मामलों का निस्तारण किया गया। इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए जारी की एडवाजरी

देहरादून। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी आम जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि सब मिलकर ईंधन की बचत करने का प्रयास करें। आज परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए जारी की एडवाजरी की है। उप परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड शैलेश कुमार तिवारी की ओर से जारी की गई एडवाजरी में दस महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। स्मूथ ड्राइविंग तकनीक का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में धारा 163 लागू

देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों लाइटेनियम टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0, डिक्सन टेक्नोलॉजी, ग्लोबल मेडिकोज आदि में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग करते हुए धरना- प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटनाएं हुई। धरना-प्रदर्शन की आड़ में बाहरी तत्वों द्वारा श्रमिकों को श्रम कानून के प्रावधानों से भी ऊपर जाकर विभिन्न मांगों करने के लिए उकसाया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में भी भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से फैलाकर श्रमिकों में असंतोष भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से समाज के बीच सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में सेवा भारती देहरादून महानगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र ने यह बातें [more…]