Archives
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर, डार्क एरिया में नेटवर्क सुधारने के निर्देश
भीमताल, 6 अप्रैल। जनपद में संचार सुविधाओं और मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी ने की।बैठक में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों और शैडो/डार्क एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी को हर हाल में सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में [more…]
जनगणना 2026 की तैयारी तेज: जिले में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भीमताल, 6 अप्रैल। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना कार्य के प्रथम चरण को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सभी तहसील स्तरों और नगरीय क्षेत्रों में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।नैनीताल नगरीय क्षेत्र में राज्य संपत्ति विभाग के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वहीं भीमताल, धारी और रामनगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जनगणना से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी [more…]
ओलावृष्टि से तबाही: मंत्री कैड़ा ने डीएम को दिए नुकसान आकलन व मुआवजा के निर्देश
भीमताल। प्रदेश के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धारी और ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर तत्काल नुकसान का आकलन कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे मंत्री कैड़ा का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।धारी [more…]
भीमताल में गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान
शेड्यूल के बावजूद नहीं पहुंची गैस गाड़ी, कई वार्डों में बढ़ी दिक्कत भीमताल। नगर क्षेत्र में सोमवार को रसोई गैस आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित शेड्यूल के बावजूद गैस की गाड़ी विभिन्न वार्डों में नहीं पहुंची, जिससे लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा।नौकुचियाताल, डाठ, मल्लीताल सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ता सुबह से ही सिलेंडर भराने के लिए गाड़ी का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, थपलिया मेहरा गांव और शाह खोला वार्ड संख्या चार में भी गैस वितरण का दिन [more…]
युवा कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, पुलिस मुख्यालय तक निकाला मशाल जुलूस
देहरादून। राजधानी देहरादून में दिन-दहाड़े हत्याकांड की घटनाओं को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ’बंटू’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सैकडों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले एक माह के [more…]
फ़िताड़ी अग्निकांड पीड़ितों का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जाना हाल
उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार फ़िताड़ी गांव पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा की राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। तथा प्रभावित परिवारों की हर सम्भव सहायता की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने [more…]
भीमताल में मंत्री कैड़ा का जनसंपर्क अभियान, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत के निर्देश
भीमताल। उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।धारी ब्लॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली और जलना नीलपहाड़ी सहित कई गांवों में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता [more…]
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT ने कोर्ट को सौंपी चार्जशीट
रुद्रपुर। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में जार्चशीट दाखिल कर दी है। 29 पेज की जार्चशीट में कुल 12 आरोपियों को नामजद करने के साथ ही 58 गवाहों को शामिल किया गया है। ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने 10-11 जनवरी की रात काठगोदाम स्थित गौलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी और पुलिस की [more…]
महिला की मौत से दहशत, 50 वनकर्मियों की गश्त, आदमखोर की तलाश तेज
बाघ के हमले के बाद एक्शन में वन विभाग, पिंजरे-ट्रैप कैमरे लगाए, परिजनों को 10 लाख की सहायता भीमताल । ब्लॉक भीमताल की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार की शाम घास लेने गई महिला हंसी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार को मृतका की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। डीएफओ आकाश गंगवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता के परिवार को दस लाख का चेक सौंपा। साथ ही विभाग की ओर से तीन पिंजरे [more…]
रामगढ़ ब्लॉक के दो मोटर मार्गों के डामरीकरण को 1.56 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य
भीमताल, 4 अप्रैल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक में खराब सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के सुरमाने बैंड से मल्ला गहना और शीतला से छतोला मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इन दोनों मोटर मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों में सड़कें कीचड़ से भर जाती [more…]
