Archives
मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया लोकपर्व ईगास
देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व ईगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा आज पूरा राज्य धूम धाम से इगास मना रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री जी [more…]
यात्रा डायवर्ट की अफवाह संकीर्ण मानसिकता और हास्यास्पद: धामी
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफवाह फैला रही है। चन्द्रापुरी के स्यालसौड़ में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन में यह तय नही करता कि उसे कहां जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता [more…]
डामटा में मुख्यमंत्री धामी का अलग अंदाज, ग्रामीणों के साथ ढोल की थाप पर थिरके, देखें VIDEO
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के 65 गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्नीक संस्थान की आवश्यकता का आकलन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग करने डामटा [more…]
UKSSSC: हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट से वंचित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दिनों राज्य के दो परीक्षा केन्द्रों, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुरएवं 46वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में हवलदार प्रशिक्षक के पदों के लिए शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता संचालित की जा रही है, जो क्रमश 14 नवम्बर और 26 नवम्बर, 2024 चल चलेगी। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अपरिहार्य कारणों से शारीरिक परीक्षण तिथि को सम्मिलित नहीं हो पाने के संबंध में आयोग में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये गये हैं। चिकित्सकीय कारणों से शारीरिक परीक्षण के लिए आवंटित तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सकीय [more…]
Dehradun Car Accident अपडेटः ओवर स्पीड ने ली 6 लोगों की जान
देहरादून। किशन नगर चैक पर सोमवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शवों को दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल और इन्द्रेश अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार कंटेनर किशन नगर चैक की ओर से आ रहा था तथा [more…]
देहरादून में आधी रात को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
देहरादून। ओएनजीसी चौक थाना कैंट पर सोमवार देर रात करीब एक बजे ट्रक ने इनोवा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों के शव दून अस्पताल और एक शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में
उत्तराखंड के इन दो शहरों में कूड़े से बनने लगी बिजली
देहरादून। शहरों में कूड़ा प्रबंधन अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बढ़ते आबादी से शहरों में कूड़ा उत्पादन दिनों – दिन बढ़ रहा है, इस कारण नगर निकायों के सामने, स्वच्छता से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की भी चुनौती पेश आ रही है। लेकिन उत्तराखंड के दो निकायों ने अब इस कूड़े से बिजली और खाद उत्पादन शुरू कर, नई राह दिखाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए, विकास की योजना बनाने को कहा है। इसी क्रम में शहरी विकास विभाग के अधीन रुद्रपुर नगर निगम और मसूरी नगर पालिका ने [more…]
इगास पर्व पर धामी सरकार ने दी डॉक्टरों को बड़ी सौगात
पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा लाभ स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्मिंकों की मांगो को लेकर गंभीर देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इगास पर्व पर चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के [more…]
बॉबी पंवार ने ऊर्जा निगम में अब तक हुई समस्त नियुक्तियों की CBI जांच की मांग उठाई
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सेवा विस्तार परिपाटी को समाप्त करने और ऊर्जा निगम में अब तक हुई समस्त नियुक्तियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बाॅबी पंवार ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगम के यूजेवीएनएल में 2001, 2003 एवं 2003 में नियम विरुद्ध नियुक्त जूनियर इंजीनियर एवं सहायक अभियंता अब सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता बन चुके हैं। जिनमें से कई जीएम-डीजीएम भी बन चुके हैं। वहीं, वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता की सीधी भर्ती निकाली गई। जबकि अधिशासी अभियंता के पदों पर [more…]
उत्तराखंड सरकार के पेंशनरों के लिए खुशखबरी
देहरादून। शासन ने राज्य के पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन के एक भाग का राशिकरण कम्यूटेशन पेंशन की कटौती अवधि कम करने और सेवानिवृत्ति कार्मिकों को 65 वर्ष से 70 वर्ष तक 5 प्रतिशत, 70 वर्ष से 75 वर्ष तक 10 प्रतिशत, 75 वर्ष से 80 वर्ष तक 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन/पारिवारिक पेंशन स्वीकृत करने सम्बन्धी प्रकरण का परीक्षण करने के लिए एक समिति का गठन किया है। निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड कमेट के अध्यक्ष, सचिव, वित्त विभाग द्वारा नामित अपर सचिव अमिता जोशी सदस्य और अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड इस कमेटी के सदस्य [more…]
