Dehradun Car Accident अपडेटः ओवर स्पीड ने ली 6 लोगों की जान

Estimated read time 1 min read

देहरादून। किशन नगर चैक पर सोमवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शवों को दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल और इन्द्रेश अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार कंटेनर किशन नगर चैक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चैक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चैक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे, इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों का विवरण
1- गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10। साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून
2- कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 ध्1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
3- ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड.
4- नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चैक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष
5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष
6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55ध्1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

घायल
7–सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours