Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकारः न्यायमूर्ति तिवारी

बड़कोट/उत्तरकाशी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और हर नागरिक तक इस अधिकार की पहुंच सुनिश्चित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दिशा में विधिक साक्षरता शिविर महत्वपूर्व भूमिका निभा रहे हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी बड़कोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता एवं बहुद्देश्यीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को कानून की जानकारी के साथ-साथ उन्हें एक ही स्थान पर राज्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव, वेदों में छिपा है सभी चुनौतियों का समाधानः राज्यपाल

हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज हरिद्वार के कनखल में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 14 राज्यों से चारों वेदों की 10 शाखाओं के विद्वान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वेदों के विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया और परिसर में लगी वेदों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव हैं। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

चमोली। जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निकाय चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों का भली भांति निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारी मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय को बेस्ट इको फ्रेंडली अवार्ड, मिलेंगे 13 लाख रुपए

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेशभर में बेस्ट इको फ्रेंडली अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार द्वारा कायाकल्प कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2014 से चिकित्सालयों मे़ स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर किया गया है। इको फ्रेंडली अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिला चिकित्सालय को 13 लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। कायाकल्प अवार्ड हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जनपद व राज्य स्तरीय टीम के द्वारा तीन चरणो में मूल्यांकन किया गया। प्रथम चरण में इंटरनल असेसमेन्ट, द्वितीय चरण में पीयर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः हनी ट्रैप का शिकार हुआ बुजुर्ग

ऊधमसिंह नगर। रिटायर्ड टीचर को हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली महिला और उसके एक साथी को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को नगर पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मानपुर रोड काशीपुर ने 21 अक्टूबर 2024 को एसएसपी कार्यालय ऊधमसिंह नगर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रिटायर्ड टीचर हैं। उन्हें गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा नाम की महिला ने अपने दो साथियों विवेक बाठला एवं अजय गुप्ता के साथ मिलकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंच सितारा होटल हयात रीजेंसी के बार को 24 घंटे खोलने की अनुमति निरस्त

देहरादून। राजपुर रोड स्थित पंच सितारा होटल हयात रीजेंसी के बार को निर्धाति समय के अतिरिक्त 12 घंटे अतिरिक्त संचालित करने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य आबकारी आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अब बार लाइसेंस की शर्तों के अनुसार 12 घंटे ही खुलेगा। उल्लेखनीय है कि होटल हयात रीजेंसी के बार को अगस्त 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने 24 घंटे संचालन की अनुमति दी थी।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत

झांसी (यूपी)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में लगी आग में कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई। जबकि, 16 अन्य घायल जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे आग लग गई, जो संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एनआईसीयू के बाहरी हिस्से में मौजूद बच्चों को बचा लिया गया, साथ ही अंदर के हिस्से में मौजूद कुछ बच्चों को भी बचा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैंटर खाई में गिरा, केबिन काटकर अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला

नैनीताल। नैनीताल जिले के निगलाट क्षेत्र में एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने कैंटर की केबिन में फंसे ड्राइवर को केबिन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर सामान लेकर जा रहा कैंटर निगलाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कैंटर में केवल ड्राइवर था, जो केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से एएसआई रवि रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कैंटर केबिन को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिलाओं को सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर। डेटिंग एप तथा मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें सरकारी नौकरी लगाने और शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एक महिला ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व मेट्रीमोनियल साइट पर चारू चन्द्र जोशी ने उससे शादी के लिए सम्पर्क किया। जान-पहचान बढ़ने पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसने महिला को अपने जाल में फंसाकर महिला और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये धोखाधड़ी से हड़प [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हर साल होगा ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’, सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित कराए जाने की घोषणा की। जिसके लिये उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा [more…]