कैंटर खाई में गिरा, केबिन काटकर अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला

Estimated read time 0 min read

नैनीताल। नैनीताल जिले के निगलाट क्षेत्र में एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने कैंटर की केबिन में फंसे ड्राइवर को केबिन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला।

शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर सामान लेकर जा रहा कैंटर निगलाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कैंटर में केवल ड्राइवर था, जो केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से एएसआई रवि रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कैंटर केबिन को सावधानीपूर्वक काटा और अंदर फंसे ड्राइवर दयाल सिंह पुत्र धाम सिंह, निवासी बनकोट, बागेश्वर को सुरक्षित बाहर निकाला। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा।

टीम का विवरण
1. अपर उप निरीक्षक रवि रावत
2. आरक्षी प्रेम सिंह
3. आरक्षी जगमोहन सिंह
4. आरक्षी गणेश मेहरा
5. उपनल चालक जीवन

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours