उत्तराखंडः हनी ट्रैप का शिकार हुआ बुजुर्ग

Estimated read time 1 min read

ऊधमसिंह नगर। रिटायर्ड टीचर को हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली महिला और उसके एक साथी को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को नगर पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मानपुर रोड काशीपुर ने 21 अक्टूबर 2024 को एसएसपी कार्यालय ऊधमसिंह नगर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रिटायर्ड टीचर हैं। उन्हें गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा नाम की महिला ने अपने दो साथियों विवेक बाठला एवं अजय गुप्ता के साथ मिलकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार लिए तथा मारपीट कर चाकू की नोक पर उनके कपड़े भी उतरवा दिए। इसी दौरान तीनों ने उन्हें बंधक बनाकर उनका ।ज्ड कार्ड ले जाकर 3,65000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

एसएसपी मणीकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंह नगर जीतो कंबोज के सौंपी। जांच में प्रथम दृष्टिया मामला सही पाए जाने पर रुद्रपुर कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा FIR नंबर 569/2024 धारा 115(2) 127(2) 308(2) 351(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस एवं कोतवाली रुद्रपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने आज मुख्य अभियुक्त दमयंती उर्फ गौरी वर्मा पत्नी रामवीर निवासी वार्ड नंबर 8 पंत कॉलोनी, किच्छा और अजय गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 21 रमपुरा, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम
1. निरीक्षक जीतो कंबोज प्रभारी AHTU रुद्रपुर
2. प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी
3. SSI नवीन बुधानी
4. SI प्रियांशु जोशी
5. HC सुभाष चंद्र
6. HC हरजिंदर सिंह
7. म.का. प्रियंका आर्या

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours