Archives
गैस आपूर्ति में लापरवाही पर सख्ती, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश
भीमताल , 28 मार्च। नगर निगम सभागार हल्द्वानी में गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने गैस एजेंसी प्रबंधकों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडेन गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि लोगों को [more…]
रामगढ़ में मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, विकास कार्यों को गति देने का भरोसा
भीमताल। शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार रामगढ़ ब्लॉक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाइक रैली निकालकर उनका भव्य अभिनंदन किया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।रामगढ़ ब्लॉक के श्यामखेत, गागर, मल्ला रामगढ़, तल्ला रामगढ़, लोस्ज्ञानी, नथुवाखान, ओड़ाखान और दाड़ीमा में भाजपा पदाधिकारियों व स्थानीय जनता ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य और [more…]
जंगलिया गांव में चला स्वच्छता अभियान, शादी-ब्याह में भी प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की अपील
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक बार फिर सराहनीय पहल की। गांव के लोगों ने माल गांव से बूढ़ा धूरा तक करीब दो किमी मार्ग के किनारे पड़ी प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। एकत्रित प्लास्टिक को बोरों में भरकर जिला पंचायत के स्वच्छता वाहन के माध्यम से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सफाई अभियान चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना भी [more…]
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार एक्शन मोड में आए
रजपाल बिष्ट, गोपेश्वर गैरसैण बजट सत्र निपटने के पश्चात अब चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार चारधाम यात्रा समेत जनहित के विभिन्न मसलों के निस्तारण को लेकर फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल 9 से 14 मार्च तक भराड़ीसैंण में चले विधानसभा के बजट सत्र के संपादन में जिलाधिकारी गौरव कुमार समेत समूचा सरकारी अमला गैरसैंण के मोर्चे पर डटा रहा। सत्र की तैयारियों से लेकर सत्र के दौरान व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सरकारी अमले ने रात-दिन एक किया। इस चुनौती से निपटने के पश्चात अब डीएम ने चारधाम यात्रा तैयारियों के साथ ही सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय [more…]
गोर्खा संघ चन्द्रबनी की त्रेमासिक सभा में सेना में पदोन्नत और सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान
देहरादून। चन्द्रबनी स्थित गोर्खा संघ धर्मशाला में आज गोर्खा संघ चन्द्रबनी और संसारी माता संसारी माता मंदिर समिति द्वारा त्रेमासिक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग ने की। सभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सचिव महेश प्रधान ने पिछली त्रेमासिक सभा मे हुए बातचीत विवरण को संक्षिप्त मे बताया। अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग ने अर्जुन पोड़ेल और राजन राई को गोर्खा संघ की सदस्यता दिलाई। पूर्व अध्यक्षों ने सेना में पदोन्नत व सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का खाता ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं [more…]
भीमताल में कांग्रेस को मजबूती, लाखन सिंह नेगी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में कांग्रेस को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब जनसंघर्षों की आवाज माने जाने वाले लाखन सिंह नेगी ने पार्टी का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और जिला कांग्रेस नैनीताल के उपाध्यक्ष भुवन सिंह दरमवाल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लाखन सिंह नेगी के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।नेताओं ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा [more…]
मौसम की मेहरबानी से हिमालयी चोटियों का नख श्रृंगार लौटा
रजपाल बिष्ट, गोपेश्वर पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से हिमालयी चोटिंयों का नख श्रृंगार लौट आया है। इसके चलते लोग मौसम की इस मेहरबानी को भविष्य के लिए सुकुन के रूप में देखने लगे हैं। दरअसल, बीते साल अक्टूबर माह से मौसम की बेरूखी के चलते हिमालयी चोटिंया बर्फ विहीन होकर रह गई थी। इसके चलते लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगी थी। शीतकाल के दौर में 15 मार्च तक हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी न होने से लोग भविष्य को लेकर लोग चिंता में डूबने लगे थे। इस दौर में बारीश भी एक तरह से गायब [more…]
वेदपाठियों की नियुक्ति और अधिकारियों के पदों पर तैनाती की राह मुश्किल भरी
रजपाल बिष्ट, गोपेश्वर देश की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी पद पर रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की तैनानी तो हो गई है किंतु उनके सामने कार्याधिकारी, उप मुख्य कार्याधिकारी तथा बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठियों की नियुक्ति चुनौती बनी रहेगी। अस्थाई कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट का भी निस्तारण करना होगा। दरअसल, शासन ने काफी सालों बाद बीकेटीसी के सीईओ पद की जिम्मेदारी आईएएस विशाल मिश्रा को सौंपी है। वह इस समय रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बीकेटीसी के सीईओ की उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई [more…]
भीमताल में बदहाल सड़कों, धूल और जाम से जनता त्रस्त, उठी जिम्मेदार विकास की मांग
भीमताल। क्षेत्र में बदहाल सड़कों, उड़ती धूल और लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्यों के चलते जहां एक ओर विकास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर भी साफ दिखाई दे रहा है।लोगों का कहना है कि टूटी सड़कों और अव्यवस्थित कार्यों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आपातकालीन सेवाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। [more…]
वन विभाग का बाबू साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अल्मोड़ा। विजिलेंस की टीम ने आज वन विभाग के बाबू को साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई कि वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में लिपिक के पद पर तैनात नवीन नौटियाल लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण, नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।विजिलेस ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद आज लिपिक नवीन नौटियाल साढ़े 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
