Archives
ASI विनोद बिष्ट और कांस्टेबल सुधीष खत्री बने उत्तराखण्ड के पहले साइबर कमाण्डो
बहुत जल्द 2 और उप निरीक्षक NFSU दिल्ली से पास आउट होंगे देहरादून। साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4C) द्वारा ‘साइबर कमांडो की विशेष शाखा’ की स्थापना की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड नवनीत सिंह ने बताया कि चयनित कर्मियों में से साइबर कमाण्डो कोर्स के प्रथम चरण में 2 कर्मी अपर उ0नि0 विनोद बिष्ट तथा आरक्षी सुधीष खत्री द्वारा IIT कानपुर में 06 माह का साइबर कमाण्डो प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जिसमें साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक, थ्रेट इंटेलिजेंट, क्रिप्टो करेंसी और [more…]
कांग्रेस मीडिया प्रमुख राजीव महर्षि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि शनिवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पहुंचे और वहां चल रहे उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। राजीव महर्षि ने समाज के सशक्त चौथे स्तंभ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज में घट रही विभिन्न अप्रत्याशित घटनाओं पर नजर रखने के साथ-साथ भाग-दौड़ के जीवन से अलग इस प्रकार के आयोजनों को कराने के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही सदैव आपके साथ हैं।
सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ की थाप, मशकबीन की धुन
खेलों के प्रोत्साहन को 12 जनपदों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स: डॉ. धन सिंह रावत देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इसके अलावा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये 12 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनाये जायेंगे। इन नवाचारी कार्यक्रमों के लिये भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत बजट प्रावधान किया गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों पर भी विशेष फोकस कर [more…]
नवरात्रि में अष्टमी के दिन भी जारी रहा एफडीए का राज्यव्यापी अभियान
साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच, कई जिलों से नमूने जांच को भेजे गए : डाॅ आर राजेश कुमार ब्लिंकिट के दो स्टोरों पर भी एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और बिना तिथि वाले चिप्स बरामद, दोनों स्टोरों को जारी हुआ नोटिस देहरादून। नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज अष्टमी के दिन भी एफडीए का राज्यव्यापी अभियान जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए [more…]
चारधाम यात्रा को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल
एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को चार धाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को [more…]
80 प्रतिशत बजट दिसम्बर तक खर्च कर लें विभाग: मुख्यमंत्री
राज्य की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मध्यकालीन और दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जाए पिछले तीन वर्षों से राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर लगातार 13 प्रतिशत से अधिक रही देहरादून। राज्य के समावेशी विकास के लिए नये संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए। लक्ष्य के हिसाब से बजट प्राप्ति और खर्च की सचिव अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें। हर माह मुख्य सचिव और तीन माह में मुख्यमंत्री स्वयं इसकी समीक्षा करेंगे। बजट खर्च की नियमित मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू [more…]
चारधाम यात्रा 2025ः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यमुनोत्री रुट पर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा
बड़कोट। यमनोत्री धाम के नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. आरसी आर्य ने आज अपनी टीम के साथ यमुनोत्री धाम के रुट पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने सर्वप्रथम स्क्रीनिंग पाव्इंट दोबाटा का निरीक्षण किया। उसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरादी, रानाचट्टी व जानकीचट्टी पहुंची। चारधाम यात्रा को देखते हुए टीम ने इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियो को समुचित मात्रा में आक्सीजन सलेण्डर एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां रखने के साथ-साथ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को जानकीचट्टी अस्पताल को 15 अप्रैल तक विभाग को हस्तानातरित करने के निर्देश दिये। डा. आर्य [more…]
धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं – बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद [more…]
निर्माण कार्यों में न हो लापरवाही, गुणवत्ता से न हो समझौता : आयुक्त दीपक रावत
पेयजल निगम की योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशभीमताल : कुमाऊं मंडल में पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल निगम द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।आयुक्त दीपक रावत ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर उनकी हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, [more…]
शिव कालोनी में अवैध कब्जा हटाया, सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
भीमताल : शिव कालोनी, हल्द्वानी में स्थित सरकारी भूमि से शुक्रवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत के निर्देश पर की गई।स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि वैलेजली हॉल स्थित सिविल कोर्ट के समीप वर्षों से खाली पड़ी भूमि, जो मलबे और गंदगी से भरी थी, पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त भूमि पर पार्क निर्माण का प्रस्ताव है।शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक [more…]
