Archives
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों संग खेला हॉकी मैच
देहरादून । रविवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था। समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से [more…]
साइबर शातिरों ने IAS अफसर को भी नहीं छोड़ा, सचिव विनोद कुमार सुमन की बनाई फेक आईडी
देहरादून। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के नाम से धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट के जरिए लोगों को मैसेंजर पर मैसेज भेजे जा रहे हैं और मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है। इस फर्जी फेसबुक अकाउंट में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का फोटो गया है। इस फेसबुक अकाउंट से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और तुरंत इसेFacebook को रिपोर्ट करें। यदि फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली है तो तुरंत अनफ्रेंड कर को रिपोर्ट करने का कष्ट करें। सचिव विनोद कुमार [more…]
चारधाम मार्ग पर मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन
सिंगल यूज प्लास्टिक से लेकर तेल, नमक, चीनी का प्रयोग कम करने में सहयोग करेंगे होटल कारोबारी देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, बल्कि होटल कारोबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद [more…]
परिवहन विभाग में तबादले, संदीप सैनी बने आरटीओ(प्रशासन) देहरादून
देहरादून। परिवहन विभाग में शनिवार को चार अधिकारियों के तबादला किया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी को आरटीओ (प्रशासन) देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुनील शर्मा को इसी पद पर हल्द्वानी भेजा गया है। इसके अलावा सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय अनीता चमोला को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। ज्बकि, संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रर्वतन) देहरादून शैलेश तिवारी को सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय भेजा गया है।
सेलाकुई में 6 दुकानों से 6 बच्चों को छुड़ाया, दुकानदारों पर केस
देहरादून। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश उनियाल तथा अमित थपलियाल ने आज सेलाकुई बाजार में नाबालिक बच्चों से अपनी दुकानों पर काम करने वाले 6 दुकानदारों की दुकान से 6 बच्चों को रेस्क्यू कर दुकानदारों के विरुद्ध थाना सेलाकुई में बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल सुधार ग्रह केदारपुरम में दाखिल किया गया। अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक अनित कुमार द्वारा की जा रही है। नाम पता अभियुक्त1- अफजल एम कामना रिपेयरिंग सेंटर सेलाकुई2- केपी पुंडीर- पुंडीर प्रोविजन स्टोर में बाजार सेलाकुई3- प्रसनजीत मंडल- मॉडल ऑटो सेलाकुई4- अतर सिंह- पाल रेस्टोरेंट एंड [more…]
बिजली के उपकरण फूंकने से लोग नाराज
भीमताल में हाईवोल्टेज से फूंके उपकरण भीमताल । भीमताल के बाईपास में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने के चलते हाईवोल्टेज आने से लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फूंक गए। उपकरणों के फूंकने से बाईपास के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। बाईपास के सभासद उमेश पाठक और जगदीश महतोलिया ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के उपकरण फूंकने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही रात भर अंधेरे में गुजरानी पड़ी और शनिवार को भी बिजली गुल रही। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने [more…]
यूसीसी के तहत जल्द कराए शादी के पंजीकरण
यूसीसी महानिबंधक ने की भीमताल में बैठक भीमताल । उत्तराखंड शासन के वित्त सचिव एवं यूसीसी के महानिबंधक डा बी षणमुगम ने भीमताल विकास भवन सभागार में यूसीसी की समीक्षा बैठक की। जहां पर यूसीसी के महानिबंधक ने यूजरआइडी, पासवर्ल्ड एवं ओटीपी प्राप्त होने में आने वाली दिक्क्तों पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सचिव से कहा कि यूसीसी फार्म में सरनेम संशोधन का आप्शन नहीं आता है। जिसकी वजह से कुछ आवेदनकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एक आवेदक दो-दो बार आवेदन कर देते हैं। ऐसे [more…]
जल जीवन मिशन की सुस्त योजनाओं पर डीएम सख्त, दो माह में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल: जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की खंडवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जिले में लंबित 187 योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनकी रिपोर्ट तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए।डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी लंबित योजनाओं को दो माह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक योजना का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति [more…]
सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, एक हफ्ते में हटेंगी पेड़ों की जड़ें
भीमताल : मंडी से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान कटे पेड़ों की जड़ों को न हटाए जाने पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर सभी पेड़ों की जड़ें हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में कार्रवाई न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में वन निगम के अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों की छंटाई के लिए तो टेंडर किया गया था, लेकिन जड़ों को हटाने के लिए [more…]
उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। रतूड़ी 5 दिन पहले 31 मार्च 2025 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।
