बिजली के उपकरण फूंकने से लोग नाराज

Estimated read time 0 min read





भीमताल में हाईवोल्टेज से फूंके उपकरण

भीमताल । भीमताल के बाईपास में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने के चलते हाईवोल्टेज आने से लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फूंक गए। उपकरणों के फूंकने से बाईपास के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। बाईपास के सभासद उमेश पाठक और जगदीश महतोलिया ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के उपकरण फूंकने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही रात भर अंधेरे में गुजरानी पड़ी और शनिवार को भी बिजली गुल रही। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने से सैलानी भी परेशान रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours