Archives
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा
आपात स्थिति में श्रद्धालु मरीजों के लिए 15 मिनट हो रिस्पांस टाइम देहरादून। देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम की यात्रा आगामी 2 मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग स्थित जिला कार्यालय के यात्रा सभागार कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा की अब तक की [more…]
पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राज्य के हर गांव और शहर में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की योजना में तेजी लाने, न्यूनतम समय में ट्यूबवेल को रिप्लेस करने, फायर हाइड्रेट को सुचारू रखने, कैचमेंट एरिया में वनीकरण और चेक डैम बनाने, सारा के साथ समन्वय बनाकर स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संवर्धन की नीति तैयार करने, दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर पंप का प्रयोग कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री [more…]
उत्तराखंड में एक और भर्ती परीक्षा स्थगित
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 मार्च, 2024 को हवलदार प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। और शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 21 अक्टूबर 2024 से 25 नवम्बर 2024 तक आयोजित की गई। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 19 अप्रैल को प्रस्तावित थी। लेकिन, आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते लिखित परीक्ष स्थगित कर दी गई। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लिखित परीक्षा की नई तिथि की सूचना शीघ्र ही आयोग की बेवसाइट पर जारी की जायेगी।
सहकारी समितियों में ADO के 45 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग सीधी भर्ती के माध्यम से सहकारी समितियां, उत्तराखण्ड के अंतर्गत सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी (सह०) के 45 रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 16 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन प्रकाशन की तिथिः 11 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथिः 16 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथिः 16 मई, 2025ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथिः 19 मई से 21 मई, 2025 तकलिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथिः 31 अगस्त, 2025
सहकारी समितियों में ADO के 45 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग सीधी भर्ती के माध्यम से सहकारी समितियां, उत्तराखण्ड के अंतर्गत सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी (सह०) के 45 रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 16 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन प्रकाशन की तिथिः 11 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथिः 16 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथिः 16 मई, 2025ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथिः 19 मई से 21 मई, 2025 तकलिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथिः 31 अगस्त, 2025
मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी कल शपथ लेंगी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य सूचना आयोग में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी और सूचना आयुक्त कुशल कोठियाल व देवेन्द्र आर्य शपथ कल 12 अप्रैल को शपथ लेंगे। राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह तीनों को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि राधा रतूड़ी 31 मार्च को ही मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। जबकि, कोठियाल वरिष्ठ पत्रकार है और आर्य सहायक आयुक्त आयकर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
सतबूंगा में कासा होटल के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
जलस्रोत में गंदगी डालने का आरोप भीमताल : सतबूंगा गांव में कासा ड्रीम होटल द्वारा मल-मूत्र स्थानीय जल स्रोतों में बहाने का मामला गरमा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में होटल गेट के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर पहुंचे हरीश पनेरू ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर एसओ मुक्तेश्वर कमीद जोशी को बुलवाया और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने होटल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात भी कही।धरने में [more…]
होटल एसोसिएशन भीमताल की बैठक सम्पन्न, सीजन को लेकर बनाई कार्ययोजना
भीमताल (नैनीताल)। आने वाले पर्यटन सीजन को लेकर होटल एसोसिएशन भीमताल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुरवंत ने की।बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष गुरवंत ने बताया कि सीजन के दौरान ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए होटल एसोसिएशन की ओर से तीन पीआरडी जवानों का तीन माह का वेतन वहन किया जाएगा। यह कदम पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है।इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित होम स्टे पर भी [more…]
श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र
एतिहासिक स्थल पर बेअदबी नहीं होगी बर्दाश्त मतावाला बाग के बारे में गलत व भ्रामक जानकारी देकर पब्लिक को भड़काया जा रहा देहरादून। देश की एतिहासिक धरोहर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज को टारगेट कर कुछ असामाजितक तत्व धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब से जुड़ी संगतों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पहले मातावाला बाग की जमीन को कब्जा करने का षड़यंत्र किया गया। कोर्ट से मुंह की खाने के बाद अब अमन श्वेडिया और कुछ असामाजिक तत्व श्री दरबार साहिब को टारगेट कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने का [more…]
यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग, देखें वीडियो
बड़कोट। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम में गरुड़ गंगा के पास बने हेलीपैड पर उड्डयन विभाग के हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की है। यमुनोत्री धाम में हेली सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने के साथ ही उनकी यात्रा आसान हो जाएगी। यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है।
