होटल एसोसिएशन भीमताल की बैठक सम्पन्न, सीजन को लेकर बनाई कार्ययोजना

Estimated read time 0 min read





भीमताल (नैनीताल)। आने वाले पर्यटन सीजन को लेकर होटल एसोसिएशन भीमताल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुरवंत ने की।
बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष गुरवंत ने बताया कि सीजन के दौरान ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए होटल एसोसिएशन की ओर से तीन पीआरडी जवानों का तीन माह का वेतन वहन किया जाएगा। यह कदम पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित होम स्टे पर भी एसोसिएशन ने चिंता जताई। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे होम स्टे के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी ताकि पर्यटन व्यवसाय में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में महेंद्र वर्मा, नीतेश बिष्ट, रमन बिष्ट समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आगामी सीजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours