Archives
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को रिकॉर्ड 10वीं रक्षा मंत्री ट्रॉफी
भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को रिकॉर्ड 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।एनडीए में सबसे अधिक संख्या में कैडेट भेजने वाले सैनिक स्कूलों को प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी 9 बार जीतने का गौरव प्राप्त है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के गौरव में इज़ाफा करते हुए इस संस्थान को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होने वाले सबसे ज़्यादा कैडेट तैयार करके देश के लिए इसके उत्कृष्ट योगदान के लिए 10वीं रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के [more…]
ओखलकांडा में छात्र-छात्राओं का मनाया प्रवेश उत्सव
भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े में शुक्रवार को छात्र छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कक्षा 6 में नवीन प्रवेश ले रहे 36 छात्र छात्राओं का उपहार के साथ स्वागत किया गया। बताया कि वर्ष 2024-25 में गृह परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे खीमा, डिंपी, मुकेश, ज्योति को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षिका उमा जोशी, मिथिलेश, प्रियंका, कमल कुमार, रघुवर, पुष्कर सिंह शामिल रहे।
भीमताल में कुलपति ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
भीमताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा भीमताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। भारत सरकार की पीएम ऊषा के अधीन मेरु योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय को वित्त पोषित किया गया है। इसके अधीन कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में लॉ कॉलेज एवं फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। वहीं सोनगांव में राज्य सरकार के वित्त पोषण से एक अकादमिक ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है। उसके सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने [more…]
पति के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, अब सिलाई से बुन रहीं सपनों की उड़ान
भीमताल : रामनगर के उदपुरी चोपड़ा गांव की रहने वाली पुष्पा देवी ने यह साबित कर दिया है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, हौसले और मेहनत के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित “शिवम स्वयं सहायता समूह” की सदस्य पुष्पा देवी आज अपने गांव की प्रेरणा बन चुकी हैं।पति के असमय निधन के बाद पुष्पा देवी की जिंदगी में अंधेरा छा गया था। दो छोटे बच्चों की परवरिश और घर चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कभी मंदिरों [more…]
अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों पर छापा, एक क्लीनिक सील, कई दुकानों को नोटिस
भीमताल : गोलापार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चले सघन प्रवर्तन अभियान में एक बंगाली क्लीनिक को अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिसे तत्काल सील कर दिया गया। मौके पर ही उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्लीनिक का चालान भी किया गया।अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित पांच मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई, जिनमें कुछ में अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए [more…]
वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सतर्क हुआ वन विभाग
नैनीताल वन प्रभाग में चल रही फायर ड्रिल भीमताल : गर्मियों के आगमन के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग और जिला प्रशासन ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर कमर कस ली है। नैनीताल वन प्रभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर फायर ड्रिल की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।वन विभाग की टीमों ने हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग पर जगह-जगह फायर ड्रिल आयोजित की। साथ [more…]
लामाचौड़ व कठघरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
दुकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत भीमताल : शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में लामाचौड़ चौराहा और कठघरिया चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम, पुलिस, विद्युत विभाग और लोनिवि की टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिन दुकानों पर निशान लगाए गए थे, उनमें से कुछ दुकानदारों [more…]
भूकंप से सुरक्षा का कवच अब अपने फोन में रखें
मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश, प्रदेशवासियों से की डाउनलोड करने की अपील देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित किए गए भूदेव ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। शुक्रवार को जारी अपने संदेश में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखंड राज्य जोन 4 और जोन 5 के अंतर्गत आता है, इसलिए प्रदेश के सभी नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने मोबाइल फोन में भू देव ऐप डाउनलोड करने अपने परिजनों और [more…]
उत्तराखण्ड पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी, पुलिस महानिदेशक ने की सराहना देहरादून।STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कल देर रात्रि में की गई संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुरखीरी, उ.प्र. को 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त एक आयशर कैंटर वाहन (UK06CB4534) के जरिए झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे [more…]
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
मई में विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को करेंगे सम्मानित दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन देहरादून। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा ने शुक्रवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री महाराज जी को श्री झण्डे मेले कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर बधाई दी। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय [more…]
