Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारघाटी के तीन गांवों में लागू हुआ लॉकडाउन

गुप्तकाशी। केदारघाटी अपनी विशिष्ट संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। यहां की परंपराएं कई दृष्टियों में बेजोड़ भी हैं। स्थानीय जनमानस की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा जाख मेला उनमें एक है। इस मेले की तैयारियां इन दिनों अंतिम चरण में हैं। वैसे मेले की तैयारियां चैत माह की 20 प्रविष्ट से शुरू हो जाती हैं जब बीज वापन मुहूर्त के साथ जाखराज मेले की कार्ययोजना निर्धारित की जाती है। पारंपरिक रूप से यह मेला प्रतिवर्ष बैशाख माह की 2 प्रविष्ट यानी बैसाखी के अगले दिन होता है। इस बार 15 अप्रैल को जाखधार (गुप्तकाशी) में यह मेला होगा। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी और सूचना आयुक्त कोठियाल व आर्य को दिलाई शपथ

देहरादून। राज्यपाल  ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द कोठियाल और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द कोठियाल और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक सविता कपूर, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चंद्रबनी में धूमधाम से मनाया गया संसारी माता का वार्षिक पूजन

देहरादून। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चंद्रबनी स्थित गोर्खा संघ संसारी माता मंदिर में समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी मे पूजा-अर्चना की गई। पंडित अर्जुन पोडेल ने विधि-विधान से माता की पूजा और हवन और कबूतर के जोड़े को छोड़ा। परम्परानुसार हर वर्ष की भाति झंडारोहण किया गया। महिला समिति द्वारा भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राई व मंदिर उपाध्यक्ष सरिता थापा ने बताया कि यह वार्षिक पूजन देश-प्रदेश और गोर्खा संघ सभी के कल्याण सुख समृद्धि के लिए विशेष है। इस मौके पर पूरा गांव मौजूद था।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी दफ्तर में दोनों पक्षों में बनी सहमति

 सैर करने वाले अनुमति पत्र लेकर कर सकेंगे प्रवेश, प्रैक्टिनर पहलवानों के लिए खोजी जाएगी अन्यत्र जगह  देहरादून। मातावाला बाग प्रकरण पर शनिवार को एसएसपी दफ्तर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहले पक्ष से अमित तोमर व उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल एवम् दूसरे पक्ष से श्री दरबार साहिब मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल व उनके साथ आए श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार व सिटी मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बैठक की अध्यक्षता व मध्यस्ता की। उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर मामले का निस्तारण किया। निर्धारित प्लान के अधार पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अलकनंदा में समाई थार, पति-पत्नी दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

देवप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। एक ‘थार’ एसयूवी चमोली जिले के गौचर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के श्रीनगर-बगवान के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में सुनील गुसाईं, मीनू पत्नी सुनील, सुजल पुत्र सुनील, नुक्कू पुत्र सुनील [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद/अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन किए जाने पर सभी उपनल कर्मचारियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि इस अभिनंदन की हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता भी है, जिन्होनें उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने गांव-गांव जाकर सुनीं जनता की पीड़ा, अफसरों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत ओखलकांडा ब्लॉक के ककोड़, गाजा, चमोली गाजा, गौनियारों, हरीशताल, पटरानी समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए लगातार क्षेत्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसडीएम स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परितोष वर्मा बने कालाढूंगी के नए उप जिलाधिकारी

भीमताल : जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को सात उप जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, परितोष वर्मा को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कालाढूंगी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, राहुल शाह को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का एसडीएम नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कैचीधाम का एसडीएम बनाया गया है। प्रमोद कुमार अब नैनीताल (न्यायिक) से स्थानांतरित [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पलायन रोकने में कारगर साबित हो रही होम स्टे योजना

ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार, पर्यटक उठा रहे पहाड़ी संस्कृति का आनंद भीमताल : राज्य सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना पहाड़ों से हो रहे पलायन पर ब्रेक लगाने में मददगार साबित हो रही है। पर्यटन विभाग के जरिए संचालित इस योजना ने कई बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।नैनीताल के पास खुर्पाताल निवासी पंकज कोटल्या ने इस योजना का लाभ उठाकर गांव में ही होम स्टे की शुरुआत की। पहले खेती से गुजारा करने वाले पंकज को जब मुनाफा कम होता दिखा, तो उन्होंने पर्यटन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुलपति ने किया निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

भीमताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिवान सिंह रावत ने बुधवार को भीमताल स्थित विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रो. रावत ने लॉ कॉलेज और फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक के निर्माण स्थलों का जायजा लिया। गौरतलब है कि इन भवनों का निर्माण भारत सरकार की पीएम-ऊषा योजना के तहत मेरु परियोजना से प्राप्त वित्तीय सहायता से किया जा रहा है। वहीं, सोनगांव में एक अन्य अकादमिक ब्लॉक का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग [more…]