अलकनंदा में समाई थार, पति-पत्नी दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read

देवप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। एक ‘थार’ एसयूवी चमोली जिले के गौचर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के श्रीनगर-बगवान के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में सुनील गुसाईं, मीनू पत्नी सुनील, सुजल पुत्र सुनील, नुक्कू पुत्र सुनील और आदित्य पुत्र मदन की मौत हो गई।एसडीआरएफ की टीम ने एक महिला को रेस्क्यू किया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नदी के बीच कार के मलबे पर बैठी एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही, सभी मृतकों के शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है। संभवतःयह लोग उत्तराखंड घूमने आए थे।

मृतकों के नाम:–

1. सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
2. मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
3. सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
4. नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5. आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours