Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नंधौर नदी के चैनलाईजेशन को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

भीमताल : नंधौर नदी में लगातार हो रहे भूमि कटाव और किसानों की कृषि भूमि को हो रहे नुकसान को लेकर प्रशासन अब गंभीर हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चोरगलिया क्षेत्र में नदी किनारे स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण दल में एसडीओ (तराई पूर्व) अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेश बिष्ट और खनन निरीक्षक अनिल मयाल शामिल रहे। टीम ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भूमि कटाव की स्थिति का जायजा लिया और उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ कटाव से ग्रामीणों की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारत में सबसे लंबी रेल सुरंग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू

ऋषिकेश। भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सुरंग स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एनडीएमए ने चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल की तैयारियां परखीं

आपदा प्रबंधन अकेले का काम नहीं, सभी विभागों की भूमिका महत्वपूर्णः बहल देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को आयोजित ओरियंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के अधिकारी तथा विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी शामिल हुए। एनडीएमए के सीनियर कंसलटेंट मेजर जनरल सुधीर बहल (अप्रा) ने मॉक ड्रिल के आयोजन तथा संचालन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मेजर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू

2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सफल हुआ था सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था सिलक्यारा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एलपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जल्द बनेगी पार्किंग

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बनाई सहमति भीमताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने मंगलवार को भीमताल के डांठ स्थित एलपी इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में पार्किंग को लेकर निरीक्षण किया। पर्यटन कारोबारी नितिन राणा, नितेश बिष्ट, पंकज जोशी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग का निर्माण खेल मैदान में बनाने को कहा। जिससे सड़क पर जाम की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि डांठ में पार्किंग होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सैलानियों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, पुराने खनन वाहनों पर गिरेगी गाज

भीमताल : जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। मंगलवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन की किसी भी स्थिति में अनदेखी नहीं की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में वर्षों से पुराने खनन वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन वाहनों की स्थिति जर्जर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चेतन सती ने नवोदय परीक्षा में हासिल की सफलता

भीमताल : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल के छात्र चेतन सती ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतन की सफलता पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।चेतन सती, जो कि एक साधारण परिवार से आते हैं, की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके पिता भुवन सती बैंक ऑफ बड़ौदा में अस्थायी कर्मचारी हैं, जबकि माता चंद्रा देवी गृहणी हैं।अपनी सफलता का श्रेय चेतन ने माता-पिता और [more…]

उत्तराखण्ड

अंबेडकर का सपना था समानता का समाज : भावना महरा

धामी सरकार ने UCC लागू कर निभाई अंबेडकर की विरासत भीमताल : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को प्रायः दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका योगदान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना महरा ने कहा कि बाबा साहेब वास्तव में महिला अधिकारों के अग्रदूत थे।रविवार को गरमपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर ने 1927 में महिलाओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्ती जारी, दूसरे दिन 4 और मदरसे किए गए सील

दो दिन में 17 मदरसे सील, 1 का अधिग्रहण, अब तक कुल 21 पर कार्रवाई भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 और मदरसों को सील किया।दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का हुआ डामरीकरण, विधायक कैड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश भीमताल : काठगोदाम से हैड़ाखान-खनश्यू को जोड़ने वाले प्रमुख मोटर मार्ग के किमी 3 पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हिस्से का डामरीकरण कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यह मार्ग न केवल हैड़ाखान और खनश्यू बल्कि लगभग 120 गांवों को जोड़ता है, साथ ही चंपावत जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। भूकंप के चलते किमी 3 पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो [more…]