नंधौर नदी के चैनलाईजेशन को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





भीमताल : नंधौर नदी में लगातार हो रहे भूमि कटाव और किसानों की कृषि भूमि को हो रहे नुकसान को लेकर प्रशासन अब गंभीर हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चोरगलिया क्षेत्र में नदी किनारे स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में एसडीओ (तराई पूर्व) अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेश बिष्ट और खनन निरीक्षक अनिल मयाल शामिल रहे। टीम ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भूमि कटाव की स्थिति का जायजा लिया और उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ कटाव से ग्रामीणों की फसलें और कृषि भूमि सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं।निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर चैनलाईजेशन की कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिसमें नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और तटबन्ध निर्माण जैसे उपाय शामिल होंगे।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की आजीविका की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कटाव को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours