डा. कैलाश उनियाल राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Estimated read time 0 min read



देहरादून। डा. कैलाश उनियाल राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ अध्यक्ष और डा. रविंद्र कुमार महासचिव चुने गए।

राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव आज दो पूर्व पशुपालन निदेशकों डॉ शैलेंद्र सिंह बिष्ट और डॉ केके जोशी की देखरेख में सम्पन्न हुए, जिसमें डा. कैलाश उनियाल अध्यक्ष और डा. रविंद्र कुमार महासचिव चुने गए। इसके अलावा डॉ माया मित्त सैनी उपाध्यक्ष, डॉ रचना कुमारी टम्टा संयुक्त सचिव, डॉ अमित देवरारी वित्त सचिव, डॉ दीप्ति अरोरा तकनीकी सचिव, डॉ अनमोल नौटियाल विधि सचिव, डॉ नमित बिजल्वान संप्रेक्षक चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ कैलाश उनियाल पूर्व में भी लगभग 17 वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड राज्य पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संघ को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा, पशु चिकित्सकों के कल्याण तथा राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours