Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ समारोह का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी कानून को लागू किया है, यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। बीते साढ़े तीन सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जन-जागरुकता से ही नदियों का पुनर्जीवन संभव: प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा “टोंस नदी के पुनर्जीवन” अभियान हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से यूकॉस्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं कार्ययोजना के द्वारा वृक्षारोपण अभियान और जनसहभागिता के माध्यम से टोंस नदी को पुनर्जीवित करना है, ताकि सतही जल की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके और नदी की पारिस्थितिकीय तंत्र को बहाल किया जा सके। बैठक का शुभारंभ यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिन्होंने विभिन्न संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों और सरकारी विभागों से आये अतिथियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव रीना जोशी ने निरीक्षण के दौरानजल जीवन मिशन में देरी पर जताई नाराजगी

15 मई तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भीमताल : मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत प्रदेश के सचिवों का गांवों में निरीक्षण और जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक विभाग रीना जोशी ने हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर और गुजरौड़ा गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।गुजरौड़ा गांव में ग्रामीणों ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राइमर कोट की गुणवत्ता पर उठे सवाल, एसडीएम ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

स्थानीयों की आपत्ति पर दोबारा किया गया सतह कोटिंग का कार्य, ठेकेदार को दिए सख्त निर्देशभीमताल : कसियालेख-सूपी-लोद गल्ला सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संयुक्त निरीक्षण किया। गुरुवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने लोक निर्माण विभाग भवाली व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, जनप्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं के साथ मिलकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि सड़क निर्माण में प्राइमर कोट की प्रक्रिया बिना सड़क की सतह को ठीक से साफ किए की जा रही थी। उनका कहना था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया 55 करोड़ की योजनाओं का निरीक्षण

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में एआई लैब स्थापना के भी दिए निर्देश भीमताल : उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षिक उत्थान के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति को लेकर शासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखण्ड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत निर्माणाधीन 6 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया।करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन शैक्षिक संस्थानों की समीक्षा के दौरान सचिव गर्ब्याल ने कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक को सख्त निर्देश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, चौंसला गांव में चला निरीक्षण अभियान

5 अतिक्रमण स्वयं हटाए, शेष पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम राहुल शाह भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर सरकारी भूमि की निगरानी और अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौंसला का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच के साथ ही पहले जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन भी किया। अधिकारियों ने देखा कि कुछ स्थानों [more…]

उत्तराखण्ड

19 करोड़ की लागत से सड़कों पर लगेंगे क्रैश बैरियर, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

भीमताल : विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा और धारी ब्लॉक की सड़कों पर अब यात्रियों को मिलेगा अधिक सुरक्षा का भरोसा। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से 19 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मोटर मार्गों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें पहाड़ी ढलानों और खतरनाक मोड़ों से होकर गुजरती हैं, जहां क्रैश बैरियर न होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। उन्होंने पीडब्लूडी को इन सड़कों पर सुरक्षा कार्यों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित संयुक्त कर्मचारी संघ को बताया अवैध

 मन्दिर समिति कर्मचारी संघ  ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र, मुख्य कार्याधिकारी के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी को बताया षड्यंत्र   बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की, कहा- कर्मचारियों के हित में हुए कार्य तीर्थ पुरोहितों ने भी मुख्य कार्याधिकारी के मंदिर समिति में योगदान को सराहा देहरादून/ऋषिकेश /गोपेश्वर / रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी )कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त)ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया। इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच की मांग की है तथा बीकेटीसी मुख्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कई अहम निर्देश

देहरादून । उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। उच्च शिक्षा से डिग्री प्राप्त करने के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उनके कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। विदेशों में मानव संसाधन की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को विदेशी भाषा के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाए। विदेशों में रोजगार के लिए राज्य से दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विदेशी दूतावासों से सम्पर्क कर विभिन्न देशों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। ये निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में होगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिता

देहरादून। राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इससे खिलाड़ियों को एक मंच के साथ ही नई प्रतिभाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। युवाओं में बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति)  को पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) में बदला जाए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस [more…]