Archives
G.S. VISION ने UKSSSC की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं की तैयारियों को परखा
देहरादून। G.S. VISION संस्थान के 9 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की एकदिवसीय परिक्षाओं की तैयारी से संबधित शाखा VISION CAMPUS द्वारा UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा आगामी आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा एवं पुलिस भर्ती आदि परीक्षाओं की तैयारी मूल्यांकन हेतु खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 650 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया । यह प्रश्न पत्र पूर्णतः आयोग की तरह बुकलेट के रूप में प्रस्तुत किया गया था, बुकलेट पॉलिथीन में पैक थी और उसे छात्र द्वारा ही खोला गया । संस्थान द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त 10 अभ्यर्थियों को नगद पुरस्कार एवं संस्थान [more…]
डेफ्टा में हो रहा सत्यवादी हरिश्चंद्र लीला का मंचन
पंचम दिवस की लीला संपन्न, सत्य व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा की ग्रामसभा डालकन्या के डेफ्टा गांव में इन दिनों सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की लीला का रोचक आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पंचम दिवस की लीला विधिवत रूप से संपन्न हुई। आयोजन के प्रति क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से यह ऐतिहासिक लीला उत्तराखंड में केवल डालकन्या ग्रामसभा में ही आयोजित की जाती है। लीला के मंचन के माध्यम से समाज को सत्य, स्वाभिमान, त्याग व अपने कर्मों के प्रति [more…]
भवाली अग्निकांड पीड़ितों को राहत दिलाने को सांसद अजय भट्ट ने सीएम को सौंपा पत्र
मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाने की मांग, कहा- पीड़ितों की स्थिति बेहद दयनीय भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने भवाली मुख्य बाजार में हाल ही में लगी भीषण आग से प्रभावित दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित व्यापारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाए। सांसद भट्ट ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यह पत्र सौंपते हुए [more…]
भीमताल झील में पड़ा मिला युवती का शव
शनिवार की सुबह दिखाई दिया शव भीमताल । भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने युवती के शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। झील में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग युवती की हत्या कर शव झील में फेंकने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात युवक और युवती झील किनारे घूमते हुए देखे गए थे। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा [more…]
दीपायन होमस्टे का सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशभीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को तल्लीताल स्थित मल्ला डुंगसिल क्षेत्र में नवविकसित “दीपायन होमस्टे” का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में एक फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि होमस्टे योजना राज्य के ग्रामीण पर्यटन को गति देने का माध्यम बन रही है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार [more…]
बड़ोंन से सजानी सड़क निर्माण को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु बोले- आठ साल बाद भी नहीं बनी सड़क, अब चूल्हा-चौका लेकर जाएंगे भीमताल : विधानसभा भीमताल के ग्राम सभा बड़ोंन में शनिवार को ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ोंन-सजानी सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क न बनने पर आक्रोश जताते हुए लोक निर्माण विभाग भवाली कार्यालय में चूल्हा-चौका और मवेशियों के साथ धरना देने की चेतावनी दी। बैठक में मौजूद पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि शासन-प्रशासन तथा क्षेत्रीय [more…]
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना
नवनिर्मित भव्य मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से बोले – यह आस्था का केंद्र, संस्कृति का गौरव भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी के ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में छत्र चढ़ाया और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन पर महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। पीठाधीश्वर महंत कालू गिरी महाराज और महंत त्रिवेणी गिरी [more…]
लालकुआं में सीएम धामी ने किया 126 करोड़ 69 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं में आयोजित समारोह में नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 25.93 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण, जबकि 100.76 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल विकास ही [more…]
राज्यपाल ने की कसार देवी मंदिर में पूजा-अर्चना
कहा दिव्यता और शांति का अद्भुत संगम है यह स्थान काकड़ीघाट ज्ञानवृक्ष और कर्कटेश्वर मंदिर में भी किए दर्शन, पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मानव कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में ध्यान भी लगाया और इस आध्यात्मिक स्थल की दिव्यता और शांति की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दोबारा इस पावन स्थल पर आने का [more…]
मल्लीताल बाजार में बने गड्डे हादसों की वजह, व्यापार मंडल ने जताई नाराज़गी
पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी, रोज हो रहे हादसे भीमताल : नगर के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह खुले सीवर और टूटी चादरों की जगह बने गड्ढे दोपहिया वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़कर पल्ला झाड़ रहे हैं।व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान के बीच समन्वय की कमी के कारण मल्लीताल बाजार में दो से तीन गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटना का [more…]
