डेफ्टा में हो रहा सत्यवादी हरिश्चंद्र लीला का मंचन

Estimated read time 0 min read





पंचम दिवस की लीला संपन्न, सत्य व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा की ग्रामसभा डालकन्या के डेफ्टा गांव में इन दिनों सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की लीला का रोचक आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पंचम दिवस की लीला विधिवत रूप से संपन्न हुई। आयोजन के प्रति क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से यह ऐतिहासिक लीला उत्तराखंड में केवल डालकन्या ग्रामसभा में ही आयोजित की जाती है। लीला के मंचन के माध्यम से समाज को सत्य, स्वाभिमान, त्याग व अपने कर्मों के प्रति निष्ठा की प्रेरणा दी जा रही है। लीला समिति के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट ने बताया कि यह आयोजन महाराजा हरिश्चंद्र के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम है। लीला से सत्यनिष्ठा, दानशीलता, त्याग व कर्तव्यपरायणता की शिक्षा मिलती है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट, कोषाध्यक्ष रमेश पनेरू, संचालक सुरेश चन्द्र जोशी, निर्देशक दिनेश चन्द्र पनेरू, गिरीश बुंगियाल, तारादत्त भट्ट, उमेश पनेरू, नरेश भट्ट, प्रकाश जोशी, चंदन पनेरू, उमेश भट्ट, कमल पनेरू व भुवन पनेरू सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours