Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC की वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता पद पर भर्ती के संबंध में तिथि अगले आदेश तक स्थगित रखी गई है। G.S.VISION IAS के निदेशक अरविंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का तरीका अब बदलता जा रहा है और अभ्यर्थियों को चयन लेने के लिए अब बेहतर रणनीति का प्रयोग करना होगा। जैसा कि हमने देखा कि लोअर पीसीएस प्री परीक्षा 11मई को आयोजित हुई थी जिसका रिजल्ट जून अंतिम में प्रस्तावित है और इसकी मुख्य परीक्षा 13 और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। शासन ने कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पुरोला में ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

पुरोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला – नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण एवं मोरी के पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदारकांठा तक पर्यटक क्षेत्र के घोषित किए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान प्रदेश में भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक का प्रचलन शुरू करने पर जोर देहरादून। उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजिटलीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। लोक कथाओं पर आधारित संकलन बढ़ाने के साथ ही इन पर ऑडियो विजुअल भी बनाये जाएं। स्कूलों में सप्ताह में एक बार स्थानीय बोली भाषा पर भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उत्तराखण्ड भाषा एवं साहित्य का बड़े स्तर पर  महोत्सव किया जाए, इसमें देशभर से साहित्यकारों को बुलाया जाए। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग निर्माण कार्य की धीमी गति पर भड़के विधायक कैड़ा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

17 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण कार्य, जनता के पैसे का नहीं होगा दुरुपयोग : विधायक भीमताल : विधानसभा भीमताल के अंतर्गत अमृतपुर से डहरा, अमीया, जमरानी मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण की धीमी गति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जाम से त्रस्त भीमताल-वासी, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का सरकार पर बड़ा हमला

कहा- सरकार समाधान नहीं दे सकती तो जनता को दे अनुमति, हफ्ते भर में बना देंगे बायपास भीमताल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने काठगोदाम से भीमताल और भवाली तक के मार्ग में लगने वाले लगातार जाम पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जाम की समस्या स्थानीय लोगों के लिए एक भीषण त्रासदी बन चुकी है, लेकिन सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से किसानों के उत्पाद मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बार फलों और सब्जियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

व्यापारी समाज राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ : नवीन वर्मा

बाईं पास व पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की उठी मांग भीमताल : व्यापार मंडल भीमताल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश के आर्थिक विकास का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि समाज के हर संकट में अग्रणी भूमिका निभाता है।राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना संगठन का प्राथमिक दायित्व है और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल इस दिशा में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भीमताल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

100 बेड के मानसिक चिकित्सालय का सांसद अजय भट्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुमाऊं मंडल के लिए वरदान साबित होगा गेठिया स्थित अस्पताल भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रविवार को गेठिया स्थित 100 बेड के निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद भट्ट ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण ₹4456.92 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें से शासन द्वारा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन में 11 जून को होगा ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम

वीरता, शौर्य और सेवा को मिलेगा सम्मान, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित भीमताल : उत्तराखण्ड की वीरभूमि के रणबांकुरों को समर्पित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम आगामी 11 जून को राजभवन नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की विशेष पहल पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरीशताल गाँव को मिली सड़क की सौगात, विधायक कैड़ा ने किया लिंक मोटर मार्ग का लोकार्पण

ग्रामीणों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के अंतर्गत आने वाले हरीशताल गाँव को आखिरकार लिंक मोटर मार्ग की सौगात मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को लिंक मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ज्ञात हो कि पूर्व में स्युड़ा से कौन्ता-हरीशताल तक मुख्य मोटर मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो चुका था, लेकिन हरीशताल गाँव व झील तक लिंक मोटर मार्ग न होने के कारण [more…]