Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

देहरादून।चमोली जनपद के क़ौब गांव निवासी राजेश के पंजाब में उत्पीड़न के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी को युवक के परिजनों से संपर्क कर हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने पंजाब के तरनतारन जनपद के जिलाधिकारी से संपर्क कर राजेश की हर संभव मदद की बात कही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मामले जहां जिलाधिकारी तरनतारन ने राजेश की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी चमोली ने पंजाब के नवा शहर में निवास कर रही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: 40 वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने गोद लिए गांव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल विकास की धनराशि के शत प्रतिशत सदुपयोग किया जाएगा सुनिश्चित देहरादून। गांवों का कायाकल्प होने से विकसित प्रदेश और विकसित राष्ट्र का सपना साकार किया जा सकता है। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सुदूरवर्ती गांवों के चतुर्दिक विकास का बीड़ा उठाया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लेने का जिम्मा सौंपा गया है। योजना के तहत अधिकारियों ने गोद लिए गांवों के विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया है। कई अधिकारियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गांवों के स्कूलों को मर्ज करना शिक्षा की आत्मा पर कुठाराघात : कांडपालशिक्षा कोई स्प्रेडशीट नहीं, यह जीवन का पहला संवाद है

भीमताल : राज्य सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने की नीति पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी आपत्ति जताई है। संघ के जिला महामंत्री बंशीधर कांडपाल ने इसे केवल प्रशासनिक आंकड़ों को समेटने की कवायद नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा की आत्मा पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि पांच या उससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को ‘नजदीकी स्कूलों’ में मर्ज करने का निर्णय गांवों की संस्कृति, स्थानीय भाषा और सामुदायिक जुड़ाव को नष्ट करने की धीमी परंतु सुनिश्चित प्रक्रिया है। यह मर्जर व्यवस्था बच्चों को 4 से 5 किलोमीटर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फुटबॉल अंडर 17 वर्ग में बलूनी स्कूल ने फहराया परचम

देहरादून। बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में दो दिवसीय बलूनी फुटबॉल लीग 2025 टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया। टूर्नामेंट में 14 टीमों ने भाग लिया, जो तीन श्रेणियों में विभाजित थीं, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17।बलूनी फुटबॉल लीग 2025 के अंडर-17 फाइनल में रुद्रांश और मयंक के शानदार प्रदर्शन ने दून बलूनी फुटबॉल अकादमी को विजेता बनाया। रुद्रांश ने 2 गोल किए, जबकि मयंक ने 1 गोल दाग कर कासा फुटबॉल अकादमी को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता के परिणाम:अंडर-13 श्रेणी:विजेता: कासा फुटबॉल अकादमीउपविजेता: सेपियन्स स्कूल अंडर-15 श्रेणी:विजेता: सेपियन्स स्कूलउपविजेता: कासा फुटबॉल अकादमी अंडर-17 श्रेणी:विजेता: दून बलूनी फुटबॉल अकादमीउपविजेता: कासा फुटबॉल अकादमी गौरतलब है [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांवड़ मेला 2025: डीजीपी ने सुरक्षा और समन्वय को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड पुलिस कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध: दीपम सेठ देहरादून। श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों के संबंध में आज पटेल भवन सभागार में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में डीजीपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ मेला एक विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसकी शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस महानिदेशक ये दिशा-निर्देश दिए  संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिभीड़ वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे हल्द्वानी

राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आर्मी हैलीपैड पर किया भव्य स्वागत भीमताल : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के प्रथम चरण में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा सांसद श्री अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, उपाध्यक्ष, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति दीपक महरा, मुख्य सचिव उत्तराखंड [more…]

उत्तराखण्ड

आपातकाल लोकतंत्र पर भूकंप की तरह था: उपराष्ट्रपति धनखड़

कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती पर उपराष्ट्रपति का संबोधन, ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की वकालत भीमताल : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर “भूकंप जैसी आपदा” बताया और इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।उपराष्ट्रपति ने कहा, “पचास वर्ष पूर्व इसी दिन लोकतंत्र पर आघात हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्तिगत हित में कैबिनेट को दरकिनार कर आपातकाल लागू किया गया। उस अंधकारमय काल में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

घायलों का अस्पताल में जाना हालचाल, बेहतर इलाज के निर्देश भीमताल : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीनपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। इस हृदय विदारक घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद भट्ट [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण

स्टॉक से लेकर वितरण व्यवस्था तक ली जानकारी, सुधार कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश भीमताल : राज्य की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आमडंडा क्षेत्र स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण, उठान और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री आर्या ने गोदाम के सामने की जर्जर सड़क की ओर संकेत करते हुए नाराजगी जताई और इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

CM की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए CS से मिले भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड को आयुष एवं वेलनेस का हब बनाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष डा. जेएन नौटियाल ने आज मुख्य सचिव आनन्द वर्धन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राज्य को आयुष हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जीएमवीएन एवं केएमवीएन के सभी पर्यटक आवास गृहों में आयुष एवं वेलनेस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई थी। डा. नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री केरल की तरह उत्तराखंड को स्वास्थ्य एवं आयुष पर्यटन का ग्लोबल सेंटर बनाना चाहते हैं। आयुष पर्यटन से राज्य को आर्थिक लाभ के साथ [more…]