CM की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए CS से मिले भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड को आयुष एवं वेलनेस का हब बनाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष डा. जेएन नौटियाल ने आज मुख्य सचिव आनन्द वर्धन से मुलाकात की।

उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राज्य को आयुष हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जीएमवीएन एवं केएमवीएन के सभी पर्यटक आवास गृहों में आयुष एवं वेलनेस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई थी। डा. नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री केरल की तरह उत्तराखंड को स्वास्थ्य एवं आयुष पर्यटन का ग्लोबल सेंटर बनाना चाहते हैं। आयुष पर्यटन से राज्य को आर्थिक लाभ के साथ ही इन पर्यटक आवास गृहों की बेड एक्युपेंसी बढ़ने के साथ ही पूरे उत्तराखंड में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

डा. नौटियाल ने मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा के जल्दी क्रियान्वयन का अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने सचिव पर्यटन को इस महत्वपूर्ण घोषणा के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours