उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे हल्द्वानी

Estimated read time 0 min read





राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आर्मी हैलीपैड पर किया भव्य स्वागत

भीमताल : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के प्रथम चरण में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा सांसद श्री अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, उपाध्यक्ष, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति दीपक महरा, मुख्य सचिव उत्तराखंड के प्रतिनिधि एवं कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा तथा स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व प्रोटोकॉल की दृष्टि से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours