खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





स्टॉक से लेकर वितरण व्यवस्था तक ली जानकारी, सुधार कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश

भीमताल : राज्य की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आमडंडा क्षेत्र स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण, उठान और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री आर्या ने गोदाम के सामने की जर्जर सड़क की ओर संकेत करते हुए नाराजगी जताई और इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदाम की आधारभूत संरचना में सुधार के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित करें। इसके साथ ही जिला योजना के अंतर्गत कराए जा सकने वाले कार्यों की सूची भी अलग से तैयार की जाए।
मंत्री आर्या ने कहा कि बरसात के मौसम में खाद्यान्न की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह निरीक्षण किया गया, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि भंडारित राशन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गोदाम में गेहूं, चावल सहित सभी सामग्री सुरक्षित स्थिति में संग्रहित है। निरीक्षण के अवसर पर एसएमओ मनोज मनराल, विपणन निरीक्षक रजनी आर्या, शशिकांत सिन्हा, मीनाक्षी पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours