Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पदमपुरी, गुनियालेख व पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग

भीमताल। धारी ब्लॉक के पदमपुरी, गुनियालेख और पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्या के समाधान की मांग की। मनोज शर्मा ने कहा कि धारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पदमपुरी, गुनियालेख और पलड़ा बाजार ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण बाजारें हैं। यहां ग्रामीण दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने के साथ ही बैंक, स्कूल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद इन बाजारों में सार्वजनिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुराने होटल-रिसोर्ट का पंजीकरण नवीनीकरण अनिवार्य

भीमताल। उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली-2026 लागू होने के बाद जिले में संचालित पुराने होटल और रिसोर्ट संचालकों के लिए पंजीकरण नवीनीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन होटल-रिसोर्ट के पंजीकरण की पांच वर्ष की अवधि पांच जून 2026 को पूरी हो चुकी है, उन्हें नियमानुसार अपना पंजीकरण नवीनीकरण कराना होगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि संबंधित होटल और रिसोर्ट संचालक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अथवा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराने वाले [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ज्योलिकोट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

भीमताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेशानुसार बुधवार को शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलिकोट में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। सचिव पारुल थपलियाल ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व की जानकारी देते [more…]

उत्तराखण्ड

निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं : दीपक रावत

भीमताल, 11 अगस्त। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में उत्तराखंड पेयजल निगम के निर्माण विंग के माध्यम से कुमाऊं मंडल में पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत से संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडल स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्माण विंग के महाप्रबंधक ने बताया कि कुमाऊं मंडल में कुल 52 निर्माण कार्य संचालित हैं, जिनमें अधिकांश परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। जनपदवार ऊधम सिंह नगर में सात, चंपावत में 15, नैनीताल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

48 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, नदी-जलस्रोतों से हटाया कूड़ा

भीमताल, 11 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। अभियान के तहत जिले के 48 स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के साथ ही वन एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसहयोग से व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया [more…]

उत्तराखण्ड

माइंड पावर यूनिवर्सिटी में नवागत विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू

भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम का उत्साह एवं उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन विश्वविद्यालय परिसर एवं सभागार को नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया। कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार विद्यार्थियों का अक्षत, पीठ्या और कुमकुम से तिलक कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. योगेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणास्पद उद्बोधन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल डिग्री प्राप्त करने की यात्रा नहीं है, बल्कि ज्ञान अर्जन, व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास और जीवन में सकारात्मकता विकसित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा की विरोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

भीमताल। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोधाभास की राजनीति करार दिया। पुलिस-प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया-मल्लीताल तिराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम की सफलता के बाद भाजपा द्वारा जिस तरह विरोध किया जा रहा है, वह राजनीतिक विरोधाभास को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन पर भी मामले में उदासीन रवैया अपनाने [more…]

उत्तराखण्ड

छोटा कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

2.65 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से मंत्री कैड़ा का किया भव्य स्वागत भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के पिनरौ स्थित प्रसिद्ध छोटा कैलाश मंदिर के दिन बहुरने वाले हैं। मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 2 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से मंत्री कैड़ा का भव्य स्वागत कर आभार जताया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा [more…]

उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा के अनुरूप करना चाहिए था व्यवहार : कैड़ा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस नेताओं के कथित अभद्र व्यवहार की निंदा की, खड़गे के बयान पर भी साधा निशाना भीमताल। कांग्रेस की जनसभा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के दौरान एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित अभद्रता और गाली-गलौज वाली भाषा के प्रयोग को लेकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की निंदा की। मंत्री कैड़ा ने कहा कि एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ जिस [more…]

उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जंगलियागांव में चला सफाई अभियान

महिला समूहों के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा भीमताल। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में ग्राम पंचायत जंगलियागांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में महिला समूहों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सफाई अभियान के दौरान एएनएम केंद्र तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक रास्तों और आसपास के स्थानों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर [more…]