भाजपा की विरोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

Estimated read time 1 min read





भीमताल। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोधाभास की राजनीति करार दिया। पुलिस-प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया-मल्लीताल तिराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम की सफलता के बाद भाजपा द्वारा जिस तरह विरोध किया जा रहा है, वह राजनीतिक विरोधाभास को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन पर भी मामले में उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सतीश टम्टा, उपाध्यक्ष सोनू रौतेला, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, जिला उपाध्यक्ष डीके डालाकोटी, जिला महासचिव गोपाल दत्त पलड़िया, जिला महासचिव भूपेंद्र कनौजिया, प्रदेश सचिव आइटी कांग्रेस देवेंद्र सिंह फर्त्याल, जिला कांग्रेस कमेटी के खुशीराम, वरिष्ठ कांग्रेसी पीसी नौगाई, राकेश चंद्र बृजवासी, कुमुद बृजवासी, नित्यानंद पलड़िया, जगदीश पांडे, मनोज आर्या, बलम पलड़िया, उमेश कुमार, मनीष आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours