महिला समूहों के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
भीमताल। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में ग्राम पंचायत जंगलियागांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में महिला समूहों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
सफाई अभियान के दौरान एएनएम केंद्र तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक रास्तों और आसपास के स्थानों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सार्वजनिक रास्तों, स्थलों, जल स्रोतों और अपने आसपास के क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भी ग्राम पंचायत में भव्य स्वच्छता अभियान जारी रहेगा, जिसमें ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर उपप्रधान जानकी देवी, लीला कुल्याल, पिंकी देवी, सरोज, अनीता कुल्याल, अनीता देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, इंद्रा देवी, ममता कुल्याल, भावना देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी सहित महिला समूहों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours