Archives
मुख्यमंत्री ने विकास और आपदा के कार्यों के लिए ₹188.90 करोड़ की स्वीकृतियां प्रदान की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए ₹188.90 करोड़ की लागत की स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अर्न्तगत गर्जिया (घुघुतीधार)-बेतालघाट-खैरना-ओड़ाखान-भटेलिया-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-62) के कि.मी. 1 से 30 तक मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹997.61 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में नवाबगढ़ पुल नं.-1 से खादर तक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किए जाने हेतु ₹312.55 लाख की योजना के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में हर [more…]
सहकारिता मेले में सम्मानित हुए मत्स्यपालक, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
भीमताल । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सहकारिता रविन्द्र सिंह रैंकुनी के साथ ही गणमान्य अतिथि दीवान सम्भल, कपिल रावत, प्रकाश बेलवाल, पंकज सुयाल एवं किरन नेगी, पूर्व संचालक डीसीबी नैनीताल, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।मेले के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक [more…]
जमरानी बांध परियोजना की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश, देरी पर कंपनी पर पेनल्टी लगाने के आदेश
भीमताल । जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाए, ताकि इसे समय पर राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।देर सांय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सांसद भट्ट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि [more…]
भीमताल विस क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण को लेकर सक्रिय हुए विधायक कैड़ा
पीडब्लूडी सचिव से की धनराशि स्वीकृति की मांग भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जर्जर मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधार कार्यों को लेकर शासन स्तर पर जोरदार पहल की है। गुरुवार को विधायक कैड़ा ने देहरादून स्थित सचिवालय में पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई।विधायक कैड़ा ने सचिव को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अनेक मोटर मार्गों पर काफी समय से डामरीकरण नहीं हुआ है, जिसके [more…]
उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच के आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (UAU) से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन दिया है। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विगत वर्षों में ₹13.10 करोड के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग का मामला सामने आया था। शासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान कर सतर्कता विभाग से [more…]
CBI ने UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
CBI जांच में कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर आरोपी व्यक्ति को उसकी बहन के ज़रिए मिले क्वेश्चन पेपर का कुछ हिस्सा हल करने में मदद की थी देहरादून/नई दिल्ली।सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक केस में दो और आरोपी लोगों (भाई और बहन) के साथ साज़िश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद खालिद और उसकी बहन सबीहा हैं। याद दिला [more…]
पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता
देहरादून। प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार [more…]
विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड कर रहा तेजी से प्रगति: निशंक
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यूकॉस्ट द्वारा ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 20वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) के प्रारंभिक सत्र और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया । इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, नवाचारी उद्यमियों, युवा प्रतिनिधियों तथा समुदाय आधारित संगठनों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक चेतना और आपदा-प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राज्य की वैज्ञानिक प्रगति, शिक्षा तथा नवाचार में बढ़ती उपलब्धियों [more…]
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल सेवानिवृत्त
ज्योर्तिमठ। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल गुरूवार 27 नवंबर को अधिवर्षता एवं सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर देर शाम श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान तथा अधिकारियों कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करने के पश्चात शॉल ओढ़ाकर धर्माधिकारी थपलियाल का सम्मान किया। अपने संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धर्माधिकारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। [more…]
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर, देहरादून में अवैध प्लाटिंग-निर्माण पर चला बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार [more…]



