Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बड़कोट और चिन्यालीसौड़ के लिए शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा

उत्तरकाशी-चंडीगढ़ के बीच चलेगी नियमित बस, यमुनोत्री विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल को सीएम ने दिया आश्वासन देहरादून। जनपद उतरकाशी के बड़कोट तथा चिन्यालीसौड़ के लिए शीघ्र हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिये गए ज्ञापन के बाद संबंधित अधिकारियों को दोनों ही बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बड़कोट हेलीपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हज़ार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

किसान आत्महत्या प्रकरण में थानाध्यक्ष और दरोगा सस्पेंड

रुद्रपुर। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई के थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है। शनिवार देर रात काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार में एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर भूमाफिया पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था। यही नहीं, किसान ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का आह्वान

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में  स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया।  स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में  भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 16 छात्र घायल

एसएसपी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू, सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला भीमताल । भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी के नेतृत्व में ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को रेस्क्यू किया।। दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को सीएचसी भीमताल में उपचार कराया। जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन्यजीव हमले पर विधायक कैड़ा सख्त, बोले– मानव जीवन सर्वोपरि

भीमताल । धारी ब्लॉक की ग्राम सभा कुलोरी के तोक खुटियाखाल में वन्य जीव के हमले में 40 वर्षीय महिला की मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतका गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र मंगलवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान बाघ अथवा गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठा ले गया।घटना के बाद ग्रामीण महिलाओं, परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिला की मौत के बाद उबाल, कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

भीमताल । क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुटियाखाल में गुरुवार को एक बार फिर बाघ ने 35 वर्षीय महिला को अपना शिकार बना लिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता बताया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगभग हर तीसरे दिन बाघ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

नैनीताल। काशीपुर के एक किसान ने हल्द्वानी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर उसने काशीपुर के कुछ प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के माध्यम से किसान ने जनता से अपील की कि उनकी मौत के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जानकारी के अनुसार शनिवार रात काशीपुर निवासी सुखंवत सिंह (40) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नैनीताल से वापस लौटते समय गोलापार स्थित एक होटल में ठहरे थे। शनिवार देर रात उसने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने से पहले [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी की मासिक सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति की मासिक सभा का आयोजन आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने गोर्खा संघ चुनाव मे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। सेवलाकलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ चन्द्रबनी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा की धर्मपत्नी सत्या थापा ने विष्णु सदन मे एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण कर आज गोर्खा संघ चन्द्रबनी व संसारी माता मंदिर समिति गोर्खा संघ को सौंपा। गोर्खा संघ और मंदिर समिति ने सभी ग्रामवासियों की तरफ से सत्या थापा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग के लिए गर्व का पल, समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय में स्टॉफ ऑफिसर मैन्दोली को पीएच.डी. की उपाधि

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के राज्य परियोजना कार्यालय में स्टॉफ ऑफिसर भगवती प्रसाद मैन्दोली को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), फगवाड़ा, पंजाब के 12वें दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमन्त्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस द्वारा डाॅ. मैन्दोली को डाक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर तथा राज्यसभा सदस्य डाॅ0 अशोक कुमार मित्तल एवं उनकी पत्नी तथा एल0पी0यू0 की वाइस चांसलर रश्मि मित्तल भी उपस्थित रहीं। [more…]