Archives
बाघ के आतंक पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा सहित उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बाघ के बढ़ते आतंक से हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं में ग्रामीणों को बाघ का शिकार बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है और कई क्षेत्रों में स्थिति आपदा जैसी बन गई है।इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बाघ के आतंक पर नियंत्रण करने में राज्य सरकार और वन विभाग पूरी तरह विफल साबित हुए [more…]
जगलियागांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के जगलियागांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम के [more…]
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले महिला और युवक मंगल दलों को किया पुरस्कृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल [more…]
यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 132वीं बोर्ड बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में निदेशक मंडल द्वारा निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं एवं अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया। निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी एवं अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मंडल द्वारा के नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन तथा क्रियान्वयन [more…]
देहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, घर-परिवार में खुशी की लहर
7 साल की मेहनत रंग लाईः 7 साल, 350 प्लस मैच और 24 शतकों ने दिलाया अंडर-14 में चयन विराट कोहली है पार्थ के आइडल क्रिकटर, बैटिंग के साथ विकेट कीपिंग का भी है पार्थ पर हुनर देहरादून। राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडरदृ14 वर्ग के ट्रायल [more…]
सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम
सीसीटीवी और कर्मचारियों की व्यवस्था पर जोर, पार्क प्रबंधन को लेकर तय हुई स्पष्ट कार्ययोजना देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का उद्देश्य सिटी फॉरेस्ट पार्क को आम नागरिकों, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए [more…]
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 18,146 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियाँ ।
हल्द्वानी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को युवा दिवस की बधाई देते हुये कहा कि सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक कार्यों की सराहना की तथा कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर घर पहुँचाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अच्छा कार्य कर रहा है, [more…]
विधायक कैड़ा के हस्तक्षेप से धारी में अवैध बोरिंग बंद, ग्रामीणों को मिली राहत
भीमताल । विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा परबड़ा में बाहरी व्यक्ति द्वारा निजी होटल के लिए अवैध रूप से कराई जा रही बोरिंग को विधायक राम सिंह कैड़ा के हस्तक्षेप के बाद बंद करा दिया गया। अवैध बोरिंग के कारण क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोत सूखने लगे थे, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और अवैध बोरिंग कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने देहरादून में पेयजल विभाग के निदेशक से वार्ता कर [more…]
बाघ के आतंक से भीमताल विधानसभा में दहशत, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने डीएफओ से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विभिन्न इलाकों में बाघ के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ द्वारा लगातार ग्रामीणों को शिकार बनाए जाने और वन विभाग की उदासीन कार्यशैली से आक्रोशित कांग्रेस नेता मनोज शर्मा सोमवार को डीएफओ कार्यालय नैनीताल पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक समस्या का समाधान न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और डीएफओ को ज्ञापन सौंपा।शर्मा ने कहा कि पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भय का वातावरण है। हालात ऐसे हैं मानो क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हो। ग्रामीण घरों [more…]
एचजीएस भीमताल के छात्र मयंक आर्या का एनएलएसआईयू में चयन, विद्यालय में हर्ष
भीमताल। एचजीएस भीमताल के कक्षा 12 के छात्र मयंक आर्या ने देश के शीर्ष विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु में प्रवेश पाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है।प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने मयंक आर्या को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण ने भी मयंक की उपलब्धि पर प्रसन्नता [more…]
