Archives
आलू बीमा राशि कम मिलने पर विधायक कैड़ा ने जताई नाराजगी, एमडी उद्यान से की वार्ता
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को आलू फसल बीमा की बेहद कम राशि मिलने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने उद्यान विभाग के एमडी से वार्ता कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उनकी जमा प्रीमियम राशि के अनुरूप उचित बीमा मुआवजा दिलाने की मांग की।विधायक कैड़ा ने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और भीमताल विकासखंड काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां के ग्रामीण मुख्य रूप से खेती पर निर्भर हैं। किसानों ने अपनी आलू फसल का बीमा कराया था, लेकिन बीमा कंपनी द्वारा दी गई राशि किसानों द्वारा जमा प्रीमियम के [more…]
पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 हैड कांस्टेबल बने ASI
डिप्टी एसपी एवं एडिशनल एसपी पद पर भी वर्ष में 102 पदोन्नतियां पुलिस कर्मियों के कल्याण, समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस [more…]
फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप, भीमताल के किसानों को मात्र 1.26 प्रतिशत मुआवजा
भीमताल । विकास खंड भीमताल के किसानों को फसल बीमा के नाम पर बेहद कम मुआवजा दिए जाने से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल ने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति नौकुचियाताल के माध्यम से किसानों की फसल बीमा किस्त के रूप में 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई गई थी, जिसे एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी को दिया गया।उन्होंने बताया कि भारी बारिश से किसानों की अधिकांश फसलें नष्ट हो गईं, इसके बावजूद बीमा कंपनी द्वारा किसानों के खातों में कुल मिलाकर मात्र [more…]
ग्राम सभा सोनगांव की पहली खुली बैठक आयोजित
भीमताल । ग्राम सभा सोनगांव की नवगठित ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश पलड़िया ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपने पर समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।ग्राम प्रधान ने बताया कि विकास की प्राथमिकताओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, उचित प्रकाश व्यवस्था, कृषि और स्वरोजगार को विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर [more…]
पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा
चमोली। पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक [more…]
ओखलकांडा में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट
तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत वन विभाग को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में मंगलवार की सुबह 10.30 बजे तेंदुए ने रेखा देवी (35) पत्नी पान सिंह को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग के अधिकारियों के लिए गुस्सा है। ग्रामीणों ने महिला की मौत के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को [more…]
अधिवक्ता से मारपीट में पुलिस पर उदासीनता का आरोप
शिकायत दर्ज न होने पर अधिवक्ता संघ ने आंदोलन की चेतावनी भीमताल। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहरा ने मारपीट के मामले में पुलिस पर गंभीर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की है।शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम न्यायिक कार्य निपटाने के बाद वह अपने गांव मंगोली स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही किशन सिंह नामक व्यक्ति ने उन [more…]
अब भीमताल से खरीद सकेंगे हाथों से तैयार उत्पाद
भीमताल में देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ भीमताल । महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद अब भीमताल के खुटानी स्थित देवभूमि इंपोरिया में मिल सकेंगे। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय हस्तशिल्प देवभूमि इंपोरिया का शुभारंभ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और निदेशक पल्पकित जैन (कुमाऊं क्षेत्र) हस्तशिल्प के विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार ने किया। देवभूमि इंपोरिया की निदेशक हेमा चंद ने बताया कि देवभूमि इंपोरिया में महिलाओं के हाथों से तैयार ऐपड़, दन, कुमाऊंनी पिछौड़ा समेत अन्य सामग्री मिलेगी। उन्होंने कहा वह पिथौरागढ़, धारचूला समेत अन्य जगहों की महिलाओं को स्वरोजगार से [more…]
वार्ड दो डाक बंगला में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण
नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिली राहत भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने वार्ड संख्या 02 डाक बंगला, भीमताल में नवनिर्मित सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद विमला देवी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.के. डालाकोटी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता रवि कुमार सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने [more…]
नैनीताल जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुआ किसान दिवस
हर गुरुवार को विकासखंड स्तर पर लगेगा किसान दिवस जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाने के दिए निर्देश भीमताल । जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।विकासखंड भीमताल के सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। [more…]
