Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड अव्वल

देहरादून। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ नीलेश भरणे की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। जबकि, टनकपुर में तैनात सीओ वंदना वर्मा और चम्पावत में तैनात इंस्पेक्टर दिवान सिंह बिष्ट व उप निरीक्षक मनीष खत्री को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस पूरे प्रकरण में जिन 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, उनका चमोली और रुद्रप्रयाग तबादला किया गया है। Screenshot

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों में पशु चिकित्सा और मानव चिकित्सा उपलब्ध कराएगा ITBP

देहरादून। आईटीबीपी, पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच आज एक ऐतिहासिक एमओयू हुआ। इस समझौते ज्ञापन का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाओं की निरंतर और उच्च गुणवत्ता वाली उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पहले चरण में तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में पशुपालन विभाग के उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आईटीबीपी के पशु चिकित्सकों और पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं, टेली-मेडिसिन, और पशु स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। समझौते के अनुसार प्रत्येक पशु के लिए वेटरिनरी हेल्थ कार्ड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 19 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिये 4 करोड़ मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड के  19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये  4 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों के 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं कक्षा-कक्ष इत्यादि निर्माण कार्यों के लिये 4 करोड़ 12 लाख की धनराशि मंजूर कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने खोला कार्यालय

कार्यालय में लोगों की सुनेंगे जनसमस्याएं भीमताल(नैनीताल)। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बुधवार को भीमताल में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में मनोज भट्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। मनोज ने बताया कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य भीमताल के लोगों की जनसमस्याओं को सरकार और शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले में सभी सीटों पर जिताया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट [more…]

उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल में उत्तरायणी पर्व पर हुए यज्ञोपवीत संस्कार, सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन

भीमताल। कुमाऊँ अंचल के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व उत्तरायणी के पावन अवसर पर नौकुचियाताल क्षेत्र में हर की पैड़ी में यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और पूजा-अर्चना के बीच दर्जनों बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मान्यता है कि उत्तरायणी के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जिसे अत्यंत शुभ और पुण्यकाल माना जाता है। इसी कारण इस दिन यज्ञ, हवन, दान-पुण्य और यज्ञोपवीत जैसे संस्कारों का विशेष महत्व है। नौकुचियाताल के हर की पैड़ी में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसका स्थानीय [more…]

उत्तराखण्ड

वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर भड़के वन कर्मी

वन कर्मचारी नेता ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी भीमताल(नैनीताल)‌। धारी विकासखंड में बुधवार को दीनी तल्ली में कुछ ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और गाली गलौज किए जाने से वन कर्मचारियों में गुस्सा है‌। वन बीट अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत ने कहा कि वन कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा‌। भगत ने बताया कि बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट और गाली [more…]

उत्तराखण्ड

भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को एक माह का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, सभी जिलों में लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य भीमताल । राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए एक माह का विशेष एवं सघन अभियान चलाया जाए। इस अभियान के अंत तक भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य निर्धारित [more…]

उत्तराखण्ड

कुमाऊं–गढ़वाल की संस्कृति के संगम रानीबाग में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

उत्तरायणी/मकर संक्रांति पर संगम स्नान, जागर और खिचड़ी भोज में जुटे हजारों श्रद्धालु भीमताल । कुमाऊं–गढ़वाल की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक रानीबाग में उत्तरायणी/मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रानीबाग स्थित जियारानी शीला, गुफा और चित्रशिला घाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गार्गी नदी के संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और ऐतिहासिक मेले में सहभागिता की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं को माघ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. बिष्ट ने कहा कि रानीबाग का यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तल्ली दिनी में गुलदार पिंजरे में कैद, विधायक कैड़ा ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील

रामगढ़ के मछखाली में भी पकड़ा गया गुलदार, डीएनए जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में गुलदार के हमलों से दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी क्षेत्र में उस स्थान के समीप एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जहां विगत दिनों एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।इसके साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के मछखाली क्षेत्र में भी एक अन्य गुलदार को पकड़ा गया है। [more…]