Archives
ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंगों का 94 प्रतिशत कार्य पूरा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पूर्ण एवं प्रगतिरत रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) का कमीशनिंग कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत बनहेड़ा खास एवं झबरेड़ा में नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त [more…]
मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित योजनाओं (ईएपी) के सम्बन्ध में अधिकारियों को धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे। उद्यान एवं कृषि विभाग बड़े और इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स करें तैयारमुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा [more…]
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कांग्रेस ने की निंदा
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है। संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 24 और 25 जनवरी को प्रदेशभर के सभी [more…]
गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर पंचतत्व में विलीन
पदम शाही। फाइल फोटो देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। चन्द्रबनी स्तिथ श्मशान घाट पर उनके दोनों पुत्रों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। चन्द्रबनी सेवला खुर्द सत्या शाही मार्ग निवासी पदम् शाही को कुछ दिन पहले बल्लूपुर के पास कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। उन्हें पहले सिनर्जी अस्पताल और फिर बाद इन्द्रेश अस्पताल मे भर्ती कराया गया। कल 21 जनवरी को उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आज उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद [more…]
उत्तराखण्ड PCS-J परीक्षा-2023 का संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम घोषित
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 का संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।संशोधित प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम की कट ऑफ मार्क्स, उत्तर-कुंजी एवं परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के संशोधित प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया गया है।
शिक्षक को स्कूल में पड़ा ब्रेन स्ट्रोक
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। आज सुबह विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। विद्यालय प्रशासन एवं सहकर्मियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना विलंब किए प्रभाकर थपलियाल को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया, किंतु उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। इसी दौरान घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय [more…]
उत्तरकाशी में PWD का अमीन 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तरकाशी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत [more…]
नकल माफिया हाकम सिंह को हाईकोर्ट से जमानत
नैनीताल। नकल माफिया हाकम सिंह को हाईकोर्ट से आज जमानत मिल गई है। हाकम सिंह़ 21 सितम्बर 2025 से जेल में बंद था।देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले 20 सितम्बर 2025 को हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप था कि वे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ पटेल नगर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023’ की धारा [more…]
विधायक चमोली से मिले गोर्खा संघ चन्द्रबनी के पदाधिकारी
देहरादून। गोर्खा संघ चंद्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने नेतृत्व में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने आज विधायक विनोद चमोली से मुलाकात की। विधायक ने संघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी ने विधायक से गोर्खा संघ के ड्रामा हॉल के निर्माण को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया ताकि कालरात्रि पूजा महोत्स्व तक हाॅल बनकर तैयार हो सके। विधायक ने जल्द कार्य को शुरू कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, उपाध्यक्ष विष्णु [more…]
शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने के लिए समग्र शिक्षा और देवी संस्थान के मध्य MoU
देहरादून। उत्तराखण्ड में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा एवं देवी संस्थान (Dignity Education Vision International) के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, दीप्ति सिंह (आईएएस) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समझौते के अंतर्गत प्रथम चरण में FLN कार्यक्रम का क्रियान्वयन हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में किया जाएगा। इन जनपदों में पायलट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की [more…]
