Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाकर नया स्तन बनाया

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्तन कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उत्तराखंड में पहली बार मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाने के बाद उसी के शरीर की मांसपेशियों और त्वचा से नया स्तन बनाकर सफल पुनर्निर्माण किया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है, जिसमें स्तन के अलग-अलग हिस्सों में एक से अधिक कैंसर ग्रंथियां विकसित हो जाती हैं। ऐसे मामलों में आंशिक सर्जरी संभव नहीं होती [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में 461 लोगों को मिला सीधा लाभ

भीमताल । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड रामगढ़ की न्याय पंचायत पाथरी के जन मिलन केंद्र बिचखाली में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विधायक सरिता आर्या की पहल पर किया गया।शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति तथा उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पात्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRR बिंदाल बना उत्तराखण्ड का पहला Jio AI-Ready सर्टिफाइड स्कूल

अब तक एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुईं पंजीकृत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् जियो के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां एक साथ 100 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल हुई, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किए गए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में 31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का समापन

भीमताल (सूवि)। आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में 22 दिसंबर 2025 से संचालित 31 दिवसीय टेलर–वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की कुल 31 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने प्रशिक्षणार्थियों से पारस्परिक संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा हॉस्टल में निवासरत महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई प्रैक्टिकल फाइलों एवं स्वयं निर्मित परिधानों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना की और उन्हें इसे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में जल्द शुरू करेंगे पार्किंग का काम

भीमताल में प्राधिकरण सचिव ने किया पार्किंग को लेकर निरीक्षण भीमताल(नैनीताल)। भीमताल बाईपास पर मत्स्य विभाग की भूमि पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाना है। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने सचिव से पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की‌। जोशी ने कहा कि पार्किंग के बनने से पर्यटन सीजन में जाम की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही पर्यटन कारोबारियों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्राधिकरण सचिव ने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रानीबाग कलसिया नाले पर बने वैली ब्रिज की बढ़ेगी भार क्षमता, शीघ्र बनेगा नया मोटर पुल

भीमताल (सूवि)। हल्द्वानी–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र के कलसिया नाले पर स्थित वर्तमान 32 टन भार क्षमता वाले वैली ब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता का नया वैली मोटर ब्रिज शीघ्र निर्मित किया जाएगा। पुल निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।नए पुल के निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था एवं वैकल्पिक मार्ग की योजना को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हल्द्वानी कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला अत्यंत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त डीएम, फीस-किताब-यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए कड़े निर्देश

भीमताल । जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा फीस निर्धारण, पाठ्य पुस्तकों और यूनिफॉर्म को लेकर अपनाए जा रहे विशुद्ध व्यवसायिक व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा एक परोपकारी गतिविधि है, इसे लाभ कमाने का साधन नहीं बनाया जा सकता।जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय न्यायालयों के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को किसी एक दुकान, विक्रेता या प्रकाशन से पुस्तक अथवा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वनाग्नि रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरें अधिकारी, जनसहभागिता से ही बचेगा जंगल: डीएम रयाल

भीमताल । वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर जनसहभागिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता का आत्मविश्वास और सहभागिता नहीं होगी, तब तक वनों को सुरक्षित नहीं किया जा सकता।जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति की पीड़ा है। इससे न केवल पर्यावरण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र बनभूलपुरा क्षेत्र के पाँच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

भीमताल (सूवि)। जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के पाँच व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। यह कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों के आधार पर की गई है।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ाद नगर, थाना बनभूलपुरा निवासी साजिद नबी पुत्र रहमत नबी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत तीन आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी प्रकार लाइन नंबर 18 निवासी मो. उस्मान पुत्र इश्तियाक अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं लोक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग और अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणों को सील करने के साथ-साथ जहां आवश्यक हुआ, वहां ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई गई। ऋषिकेश [more…]