Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना, सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून। Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), चंडीगढ़ द्वारा आज शाम 5 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कल 24 जनवरी शाम 5 बजे तक उत्तराखण्ड के उच्च ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ को Danger Level–3 तथा जनपद बागेश्वर को Danger Level–2 श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन एवं अवलांच की घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की घोषणा का हश्र भी पेपर लीक केस जैसा होता दिखाई दे रहाः गणेश गोदियाल

-खंड-खंड में बटी है भाजपा, अरविंद पांडे ने धामी के खिलाफ बोलना शुरू किया तो दूसरे गुट वालों में उन्हें अपने गुट में शामिल करने की लग गई होड़ देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में सीबीआई जांच की आधी-अधूरी घोषणा तो कर दी, लेकिन इस घोषणा का हश्र भी पेपर लीक केस की सीबीआई जांच की घोषणा जैसा ही हो रहा है। इन दोनों मामलों में सीबीआई की तरफ से अभी तक कोई बयान आया या नहीं आया है, इस पर स्थिति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

नरेंद्रनगर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे तथा तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी। आज वसंत पंचमी को नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। राजमहल में आज प्रातः साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हुआ। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पितामह–मातामह समारोह

भीमताल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल के प्राथमिक विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में पितामह एवं मातामह समारोह बड़े हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कव्वाली, नृत्य एवं गायन जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके माध्यम से दादा-दादी के जीवन में महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मर कर भी अमर हो गए ऋषिकेश के रघु पासवान

ऋषिकेश। यह मरकर भी अमर होने की अनूठी मिसाल है। ऋषिकेश का 42 वर्षीय रघु पासवान भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन दान किए गए उनके अंगों से 5 अन्य लोगों का जीवन वापिस लौट आयेगा। ब्रेन डेड हो चुके इस व्यक्ति के केडवरिक ऑर्गन डोनेशन की यह प्रक्रिया एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को संपन्न हुई जो पूर्ण तौर से सफल रही। यह दूसरा अवसर है जब एम्स ने ऑर्गन डोनेशन की इस प्रक्रिया को अंजाम तक पंहुचाया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला रघु पासवान राजमिस्त्री था। हाल ही में कुछ दिन पहले हुई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम

भीमताल (सूवि)। एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद स्तर पर यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के समस्त विकास खंडों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यूसीसी दिवस के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत धारी तहसील में चला सफाई अभियान

भीमताल। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को धारी तहसील परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण का संदेश देना रहा।सफाई अभियान के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नानू कुमार, नितेश बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हम सभी की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों में उत्साह

भीमताल। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नैनीताल जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्ष की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। नैनीताल के समीप चाइना पीक और किलबरी क्षेत्र में बर्फबारी होते ही सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई और मनाघेर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुई बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के साथ क्षेत्र में शीतलहर का असर भी बढ़ गया है। वहीं लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने नाई में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का किया समापन

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय देवगुरु उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।समापन अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध दिशा निर्धारित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा [more…]