Archives
ओखलकांडा में निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत भौनरा क्षेत्र में पंतोली नदी पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि पंतोली नदी पर मोटर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को नदी [more…]
उत्तराखण्ड पुलिस के आठ अधिकारियों- कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक
देहरादून। राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal for Distinguished Service (PSM)} एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)} से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक{President’s Medal for Distinguished Service (PSM)}1- योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखण्ड। सराहनीय सेवा के लिए पदक{Medal for Meritorious Service (MSM)}(पुलिस सर्विस)1. प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग।2. शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।3. ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान [more…]
भगत सिंह कोश्यारी को पदम भूषण… यहां देखें पदम पुरस्कार पाने वालों की पूरी सूची
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने कला, समाज सेवा, विज्ञान और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए कुल 131 विभूतियों को सम्मानित करने की मंजूरी दी है।सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। अभनिता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिला है।इन ‘पद्म वीरों’ में 19 महिलाएं, 6 विदेशी/एनआरआई और 16 ऐसी हस्तियां [more…]
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्वींस पब्लिक स्कूल में विविध कार्यक्रम, उत्कृष्ट बीएलओ व छात्र-छात्राएं सम्मानित
भीमताल । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित क्वींस पब्लिक स्कूल में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने की। इस दौरान प्री-एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित पेंटिंग, क्विज, डिबेट आदि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का सशक्त संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि [more…]
मन की बात का हर एपिसोड प्रेरणादायी, एआई से बदलेगा भविष्य : मुख्यमंत्री
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात का प्रत्येक एपिसोड समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश-दुनिया को ऐसे लोगों के कार्यों की जानकारी मिलती है, जो सामान्य परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को जन-जन [more…]
27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : मुख्यमंत्री धामी
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है यूसीसी वन्य मानव संघर्ष पर सरकार गंभीर, स्थायी समाधान के लिए ठोस प्रयास जारी मानसखंड क्षेत्र में यातायात सुधार को लेकर बाईपास और वैकल्पिक मार्गों पर तेज़ी से कार्य चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की व्यापक तैयारी : मुख्यमंत्री भीमताल । मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार ने अपने संकल्प के अनुरूप पूर्ण किया है। [more…]
ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य कार्यक्रम
भीमताल । बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण लता जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत “Selfie with Daughter Digital Campaign” के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सेक्टरों में बेटी के साथ मां की तस्वीर साझा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं “Celebrate Contribution of Empowered Mothers” अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दो उद्यमी महिलाओं—किरण जोशी (हल्दूपोखरा [more…]
कैंचीधाम बाईपास का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले की प्रमुख परियोजना कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी महाराज के दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर कैंचीधाम पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।लोक [more…]
कैंचीधाम बाईपास का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले की प्रमुख परियोजना कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी महाराज के दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर कैंचीधाम पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।लोक निर्माण [more…]
उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
देहरादून। बसंत पंचमी के अवसर पर आज अध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की 16 सदस्यीय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण के बाद विधिवत गठन हो गया है। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आज शपथ लेने वालों में प्रमुख रुप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह पुंडीर, चंद्रपाल सिंह जमवाल, दिनेश सिंह नेगी और वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व शिक्षा निदेशक बिष्ट ने कहा कि चुनाव पूर्व जो भी गिले-शिकवे थे, उन्हें अब [more…]
