Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 179 लाभार्थी हुए लाभान्वित

भीमताल । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कोटाबाग की न्याय पंचायत डोला स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला में मंगलवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने की।शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर विधायक कैड़ा सख्त, 12 फरवरी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने छोटे कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे कैलाश मंदिर में लगने वाला मेला क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है, जिसमें दूर-दराज से लाखों शिव भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मेले की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक कैड़ा ने स्पष्ट किया कि मेले का संचालन जिला पंचायत द्वारा किया जाता है और यह धार्मिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के NSS स्वयंसेवियों ने जगाई जनजागरूकता की अलख

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग द्वारा 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक मोथरोवाला (इकाई-1 एवं इकाई-2) में आयोजित 7-दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और अनुभवात्मक शिक्षा का सशक्त उदाहरण बना। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शिविर में सहभागी एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डीएम का सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा, करोड़ों की स्टाम्प चोरी की आशंका

दफ्तर में मिला घोस्ट कार्मिक, न कोई नियुक्ति पत्र न उपस्थिति पंजिका में नाम देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पूछा कि आपके सम्पति मूल्य आंकलन 47-ए का कोई ज्ञान नहीं तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया तय, किसने तुम्हे निबंधक के बदले अधिकार दिए। इस पर अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई जिस पर  कड़ा एक्शन तय है। सब रजिस्ट्रार के बगैर [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में आठ महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें विस्तार से

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने उत्तराखण्ड के ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता/स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को उनके संपूर्ण सेवाकाल में एक बार म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग के आधार पर जनपद परिवर्तन की अनुमति प्रदान की है, जिन्होंने अपने मूल संवर्ग में न्यूनतम 05 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली हो। उत्तराखण्ड में आपसी समझौते के आधार पर भू-स्वामियों से लघु/मध्यम/वृहद् परियोजनाओं हेतु भूमि की प्राप्ति किए जाने हेतु प्रक्रिया के निर्धारण के संबंध में भी कैबिनेट ने निर्णय लिया है। भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और [more…]

उत्तराखण्ड

व्यवस्थाओं से नाराज़ अधिवक्ताओं का जिलाधिकारी परिसर में धरना, सीडीओ ने दिया सुधार का आश्वासन

भीमताल। राजस्व न्यायालयों सहित विभिन्न प्राधिकरणों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के धरने की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में दो बार जिलाधिकारी को पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है और राजस्व न्यायालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व न्यायालयों में ऐसे बाहरी व्यक्ति कार्य कर रहे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

VB-G RAM G मिशन से गांवों में मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन: अजय भट्ट

भीमताल । पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने हल्द्वानी के मुखानी मंडल अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ तथा गोलापार मंडल के कुंवरपुर में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – VB-G RAM G’ के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित किसान–श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों, श्रमिकों और युवाओं से संवाद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह मिशन ग्रामीण भारत के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी पहल है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में यूसीसी दिवस मनाया गया, एमबीपीजी कॉलेज में हुआ मुख्य कार्यक्रम

भीमताल । राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी विकास खंडों सहित विभिन्न स्थानों पर यूसीसी दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा यूसीसी से संबंधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महाशिवरात्रि पर छोटे कैलाश मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर विधायक कैड़ा ने ली अधिकारियों की बैठक

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटे कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।विधायक कैड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटे कैलाश मंदिर में दूर-दराज से लाखों शिवभक्त दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक [more…]