Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को लेकर गहरी चिंता जताई। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नियुक्तियों की मांग की।ज्ञापन में शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अनेक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ा जनसैलाब

407 लोगों को मिला सीधा लाभ, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भीमताल । उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामगढ़ की न्याय पंचायत नथुवाखान के रीठापोखरा मैदान में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जहां लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में कुल 407 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जबकि 102 प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर लगी रोक तो चार गुना बढ़ा राजस्व

खनन से प्राप्त राजस्व से जन कल्याणकारी योजनाओं को मिली रफ्तार देहरादून। खनन गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खनन आवंटन और खनन परिवहन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही अवैध खनन पर सख्ती दिखाई, इसी का नतीजा है कि डेढ़ साल से कम समय में सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने सितंबर 2024 को नई खनन नीति लागू की थी। नई खनन नीति में ई नीलामी के जरिए खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी

2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री एसआईआर गतिविधियां सम्पादित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन मे बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सभी 70 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपए मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग 195 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है। सड़क सुरक्षा अनुरक्षण तथा सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 176.91 करोड़ रुपए स्वीकृत मुख्यमंत्री धामी द्वारा “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता“  (SASCI) योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों हेतु रू. 103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने हेतु [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित होने पर कोश्यारी को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हरिओम राज चौहान होंगे देहरादून शहर के नए कोतवाल

देहरादून। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने दो इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। एएचटीयू के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओमराज चौहान को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक शहर कोतवाल की जिम्मेदारी देख रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया गया है।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि

हैदराबाद। अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकासनगर में कश्मीर के युवकों के साथ मारपीट

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में कश्मीर के रहने वाले दो युवकों का सामान खरीदने को लेकर एक स्थानीय दुकानदार से कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने युवकों के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक युवक के सर पर चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक छुट्टियों में कश्मीर से अपने पिता के पास, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते हैं तथा आसपास के क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते हैं, के पास आये थे तथा फेरी के काम मे उनकी सहायता कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर

नई टिहरी। एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के अंतर्गत आज आयोजित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रतापनगर क्षेत्र एवं टिहरी झील में SDRF की विशेष रेस्क्यू टीमें पूर्व से ही तैनात की गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए दोनों पैराग्लाइडर पायलटों तक तत्काल पहुँच बनाई गई। SDRF टीम ने कुशलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से झील से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में दोनों पायलट [more…]