Archives
उत्तराखंड को फिर निराशा, केंद्रीय बजट 2026 पर बरसे गोदियाल
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आम बजट में उत्तराखंड को एक बार फिर से निराशा हाथ आई है। आपदा प्रभावित राज्य होने के बावजूद उत्तराखण्ड के दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं दिया है। कुल मिलाकर आम बजट में अपने उद्योगपति मित्रों के हित साध कर देश के आम आदमी की घोर उपेक्षा की गई है। गोदियाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत केन्द्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया [more…]
बजट से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान [more…]
बजट में आठवां वेतन, आयकर, पुरानी पेंशन पॉलिसी पर कोई चर्चा न होने से कर्मचारी निराश
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रविवार को वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट को निराशाजनक बताता। परिषद के के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आठवां वेतन आयोग, आयकर, पुरानी पेंशन पॉलिसी इत्यादि पर बजट में कोई चर्चा न होने के कारण कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बजट में न सिर्फ आयकर की कटौती की सीमा को बढ़ाया जाएगा, बल्कि आठवें वेतन आयोग को लागू करने के संबंध में कुछ प्रकाश डाला जाएगा। इसी प्रकार पुरानी पेंशन पॉलिसी को लागू करने के [more…]
उत्तरकाशी के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में अनियमित्ता पर सख्त एक्शन
देहरादून। उत्तरकाशी के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में अनियमित्ता की शिकायत पर निदेशालय का कड़ा एक्शन, व्यायाम प्रशिक्षक विजय प्रताप भण्डारी को उत्तरकाशी से हटाकर देहरादून अटैच किया।
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर जानी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरना, भालूखोफा, कशानी, खालाखेत, शेरूवाकनाला आदि गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं नव निर्माण [more…]
केंद्रीय बजट 2026 दिशाहीन और निराशाजनक: मनोज शर्मा
भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने केंद्रीय बजट–2026 को दिशाहीन, फीका और घोर निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड के लिए किसी भी बड़े मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है, जिससे राज्य की जनता को गहरी निराशा हुई है।शर्मा ने कहा कि बजट में उत्तराखंड के किसानों के लिए भी कोई ठोस प्रावधान नहीं है। रेलवे से जुड़ी किसी प्रकार की बोनस अथवा नई सौगात न मिलना भी निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन [more…]
नैनीताल में 7 हजार से अधिक निर्विवाद विरासत प्रकरणों का निस्तारण
भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर जनपद नैनीताल में लंबे समय से लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण एवं राजस्व प्रकृति के मामलों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इन मामलों को प्राथमिकता में रखते हुए राजस्व विभाग को ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए थे।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 तक जनपद में लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण के कुल 7070 प्रकरणों का निस्तारण कर लिया गया है। वहीं राजस्व प्रकृति के कुल 1640 मामलों में से 1473 प्रकरणों का भी निस्तारण किया [more…]
ऋषिकेश में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या
ऋषिकेश। कल शनिवार रात शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला की उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई। प्रीति एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी। प्रीति के पिता बच्चन सिंह रावत की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सुरेश गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रीति का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना के समय वह सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम [more…]
रिदम रश-2026 में प्रथम रनर-अप रही ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन
देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन ने जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन में आयोजित रिदम रश 2026 प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर 1,00,000 रुपये का पुरस्कार जीता। उर्वशी थापा चन्द्रबनी के नेतृत्व वाली इस टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मनीषिका, प्रिया, साक्षी, अश्मिता, माही, अंशिका, देवानकी, रितिका, आयुष्मान, आयुष, अभिनव, और दिवाश सहित टीम के सभी सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस उपलब्धि को हासिल किया। गोर्खा पलटन की इस जीत पर पूरे विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है।
ट्रांसफर के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षकों-कर्मिकों की अब खैर नहीं
देहरादून। शिक्षा विभाग अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश करने वाले शिक्षक-कर्मिचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नए शिक्षक-कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश की जा रही है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, [more…]
